facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियां 2 वर्ष के शीर्ष स्तर पर: रिपोर्ट

Advertisement

रिलायंस और डिज्नी के बीच विलय संबंधी 8.5 अरब डॉलर के सौदे ने मार्च तिमाही में कुल विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियों को दो साल के उच्चस्तर पर पहुंचा दिया है।

Last Updated- April 09, 2024 | 11:41 PM IST
Reliance-Disney Merger: Merger completed, Nita Ambani will be the chairperson of the country's largest media company मर्जर हुआ पूरा, देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी की चेयरपर्सन होगी नीता अंबानी

रिलायंस और डिज्नी के बीच विलय संबंधी 8.5 अरब डॉलर के सौदे ने मार्च तिमाही में कुल विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियों को दो साल के उच्चस्तर पर पहुंचा दिया है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

सलाहकार फर्म ग्रांट थॉर्नटन भारत ने इस रिपोर्ट में कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में विलय एवं अधिग्रहण सौदों समेत कुल लेनदेन मामूली रूप से बढ़कर 427 हो गए, जबकि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कुल 422 सौदे हुए थे। हालांकि बीती तिमाही में हुए कुल सौदों का मूल्य 43 प्रतिशत बढ़कर 20.41 अरब डॉलर हो गया। यह अप्रैल-जून, 2022 की तिमाही के बाद से लेनदेन सौदों का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तिमाही का सबसे महत्वपूर्ण सौदा रिलायंस की मीडिया कंपनी वायकॉम18 का स्टार इंडिया के साथ विलय का था। इससे 8.5 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य का सृजन हुआ। मार्च तिमाही में 10 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य वाले सौदों की संख्या 36 प्रतिशत घटकर 18 रह गई जबकि अरबों डॉलर मूल्य के सौदों की संख्या दिसंबर तिमाही की तुलना में बढ़ गई।

रिपोर्ट के मुताबिक बीती तिमाही में 12 अरब डॉलर मूल्य के तीन सौदे हुए जो इस तिमाही में हुए कुल सौदों के मूल्य का लगभग 59 प्रतिशत है। कुल सौदों में विलय एवं अधिग्रहण के 120 लेनदेन शामिल थे, जबकि शेष सौदे निजी इक्विटी (पीई) लेनदेन के थे।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 10:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement