facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मेटा ने घोटालों से निपटने के लिए कसी कमर

Advertisement

मेटा घोटालों से प्रभावित हस्तियों के लिए चेहरे की पहचान तकनीक शुरू कर रही है और आने वाले सप्ताहों में इसे धीरे-धीरे दूसरों के लिए भी शुरू किया जाएगा।

Last Updated- October 21, 2024 | 9:40 PM IST
Meta

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी – मेटा घोटालों से निपटने के लिए चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक का इस्तेमाल करेगी। कंपनी यह सुविधा सेलेब-बैट विज्ञापनों (मशहूर हस्तियों के नाम से छद्म विज्ञापन) में हो रही वृद्धि के मद्देनजर शुरू कर रही है और इससे तेजी से अकाउंट रिकवरी करने में मदद मिलेगी। इसकी शुरुआत वैश्विक स्तर पर की जा रही है।

हाल के दिनों में सेलेब-बैट घोटालों (जिसमें साइबर अपराधी मशहूर हस्तियों के नकली प्रोफाइल बनाते हैं और उनकी प्रतिष्ठा का उपयोग करके लोगों धोखा-धड़ी करते हैं) का लगातार इस्तेमाल लोगों को विज्ञापनों से जुड़ने के लिए लुभाने के वास्ते किया जा रहा है जो उन्हें घोटाले वाली वेबसाइटों पर ले जाते हैं जहां उनसे व्यक्तिगत जानकारी साझा करने या पैसे भेजने के लिए कहा जाता है।

मेटा घोटालों से प्रभावित हस्तियों के लिए चेहरे की पहचान तकनीक शुरू कर रही है और आने वाले सप्ताहों में इसे धीरे-धीरे दूसरों के लिए भी शुरू किया जाएगा।

मेटा ने साल 2021 में चेहरे की पहचान वाली तकनीक का इस्तेमाल बंद कर दिया था, जिसमें तब फोटो टैगिंग की भी अनुमति दी गई थी क्योंकि चेहरे की पहचान वाली तकनीक के संबंध में नियामकीय परिदृश्य तब विकसित ही हो रहा था।

मेटा सार्वजनिक और मशहूर हस्तियों को इन-ऐप अधिसूचना भेजेगी तथा उन्हें इस बात की जानकारी देगी कि उन्हें इस प्रयोग के लिए नामांकित किया गया है और उनके पास इससे बाहर निकलने का विकल्प है।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement