facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Meta Layoffs: मेटा करेगा WhatsApp और Instagram में छंटनी! इन लोगों पर पड़ेगा असर

Advertisement

Meta के प्रवक्ता डेव अर्नाल्ड ने कहा है कि कंपनी अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अपने रिसोर्सेज का पुनर्वितरण कर रही है। इ

Last Updated- October 17, 2024 | 11:33 AM IST
META layoffs
Representative image

Meta Layoffs: Meta ने अपनी विभिन्न डिवीज़नों जैसे WhatsApp, Instagram, और Reality Labs में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी यह कदम अपने खर्चों में कटौती और संचालन को और कुशल बनाने के लिए उठा रही है। सूत्रों का कहना है कि मेटा के इस फैसले से कई डिपार्टमेंट्स प्रभावित होंगे। इस छंटनी की पुष्टि 2023 में Meta की Threads टीम से जुड़ने वाली Jane Manchun Wong और कुछ अन्य कर्मचारियों ने बुधवार को की।

मेटा के प्रवक्ता डेव अर्नाल्ड ने कहा है कि कंपनी अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अपने रिसोर्सेज का पुनर्वितरण कर रही है। इसके तहत टीमों को एक यूनिट से दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया जा रहा है और कर्मचारियों के रोल्स में भी बदलाव किए जा रहे हैं। The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, डेव अर्नाल्ड ने यह भी बताया कि जब किसी पद को खत्म किया जाता है, तो मेटा प्रभावित कर्मचारियों को नए मौके देने के लिए हर संभव प्रयास करती है।

पहले भी हुई थी छंटनी

मेटा में फिर से छंटनी का दौर शुरू हो गया है। इस बार इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और रियलिटी लैब्स डिविजन को भी प्रभावित किया जा रहा है। इससे पहले भी इसी साल मेटा ने रियलिटी लैब्स डिविजन में छंटनी की थी।

Meta ने नवंबर 2022 से अब तक करीब 21,000 नौकरियों में कटौती की है, ताकि कंपनी के खर्चों को कम किया जा सके। CEO मार्क जुकरबर्ग ने 2023 को “Year of Efficiency” यानी कुशलता का साल कहा है, जिसके तहत ये कदम उठाए गए हैं।

इस साल Meta के शेयर में 60 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

हाल ही में जारी हुए दूसरे तिमाही के नतीजों में Meta ने रेवेन्यू के मामले में बाजार की उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया है और तीसरी तिमाही के लिए मजबूत सेल्स का अनुमान पेश किया है। इससे संकेत मिलता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल-एड खर्च बढ़ने से कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हो रहे इन्वेस्टमेंट्स के खर्च की भरपाई हो सकती है।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement