facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

माइक्रोसॉफ्ट में गड़बड़ी और भारी बारिश का उड़ानों पर असर, दूसरे दिन भी हुई देरी

Advertisement

फ्लाइटरडार24 के अनुसार सोमवार को देश के तीन प्रमुख हवाई अड्डों - दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरु पर कम से कम 1,129 उड़ानों में देर हुई।

Last Updated- July 22, 2024 | 9:03 PM IST
माइक्रोसॉफ्ट में गड़बड़ी और भारी बारिश का उड़ानों पर असर, Microsoft glitches and heavy rain impact flights

मुंबई में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश होती रही। इससे न केवल विमानन कंपनियों का संचालन बल्कि लोकल रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। इस प्रतिकूल मौसम के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट ऐप और सेवाओं के बाधित होने के असर से देशभर में विमानों के समय पर उड़ने-उतरने पर भी काफी असर पड़ा है। एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने कहा कि एक-दो दिन में उड़ानों का संचालन सामान्य हो जाएगा।

फ्लाइटरडार24 के अनुसार सोमवार को देश के तीन प्रमुख हवाई अड्डों – दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरु पर कम से कम 1,129 उड़ानों में देर हुई। एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पर कहा कि मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानें लगातार जारी भारी बारिश के कारण प्रभावित हो रही हैं। विमानन कंपनी ने अपने यात्रियों को मुंबई हवाई अड्डे के लिए जल्दी निकलने की सलाह दी है क्योंकि यातायात की धीमी रफ्तार और जलभराव के कारण आवाजाही में देर हो सकती है।

इंडिगो ने सोमवार सुबह कहा कि मुंबई में खास तौर पर सोमवार रात तक ज्यादा बारिश होने वाली है तथा आने वाले दिनों में और ज्यादा बरसात के आसार हैं। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखें और संभावित जलभराव वाली सड़कों की वजह से अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 9:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement