facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Mindspace REIT Q2 Results : कंपनी का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 18% बढ़ा

Advertisement

माइंडस्पेस आरईआईटी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर में उसकी परिचालन आय 21 प्रतिशत बढ़कर 600 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- October 31, 2023 | 11:42 AM IST
Q2 Results Today

माइंडस्पेस बिजनेस पार्क आरईआईटी का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 491 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध मुनाफा 417 करोड़ रुपये था।

माइंडस्पेस आरईआईटी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर में उसकी परिचालन आय 21 प्रतिशत बढ़कर 600 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 497 करोड़ रुपये थी।

के रहेजा कॉर्प ग्रुप इंवेस्टमेंट मैनेजर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश नायर ने कहा, ‘‘ शुद्ध आय के मामले में इस तिमाही में हमने अच्छा प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत की प्रौद्योगिकी प्रमुखता और जीसीसी द्वारा संचालित कार्यालय स्थान की बढ़ती मांग आशाजनक है। आईटी उद्योग का सप्ताह में पांच दिन काम करने पर विचार कर करना उत्साहजनक है।’’

नायर ने कहा, ‘‘ हालांकि अल्पकालिक चुनौतियां अपेक्षित हैं, लेकिन उद्योग के दीर्घकालिक भविष्य के लिए हम आशावादी हैं।’’

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 11:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement