facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनियों की न्यूनतम पूंजी जरूरत को किया गया तीन गुना, हासिल हो सकेगा NOF का लक्ष्य: RBI

Advertisement

ARC कम अवधि के निवेश माध्यमों जैसे मनी मार्केट म्युचुअल फंडों, सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट और कॉर्पोरेट बॉन्डों/कमर्शियल पेपर्स में भी निवेश कर सकती हैं।

Last Updated- April 24, 2024 | 9:06 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनियों (ARC) की न्यूनतम पूंजी जरूरत (minimum capital requirement ) को 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 300 करोड़ रुपये कर दिया है। RBI ने बुधवार को जारी कम्पाइल्ड मास्टर डायरेक्शन में यह निर्देश दिए हैं।

रिजर्व बैंक ने कहा है कि यह नियम 24 अप्रैल 2024 से लागू होगा। ARC को 300 करोड़ रुपये की न्यूनतम जरूरी शुद्ध स्वामित्व निधि (Net Owned Fund-NOF)) का लक्ष्य हासिल करने के लिए आसान राह दी गई है। ARC को 31 मार्च, 2024 तक निश्चित रूप से 200 करोड़ रुपये और 31 मार्च, 2026 तक 300 करोड़ रुपये रखना होगा।

रिजर्व बैंक ने कहा है, ‘उपरोक्त किसी भी चरण का अनुपालन न करने वाली ARC पर पर्यवेक्षणात्मक कार्रवाई हो सकती है, जिसमें उस समय लागू जरूरी न्यूनतम एओएफ की जरूरत पूरी होने तक व्यवसाय बढ़ाने पर रोक लगाना भी शामिल है।’

समाधान आवेदक के रूप में काम करने के लिए किसी एआरसी के पास कम से कम 1,000 करोड़ रुपये की एनओएफ होनी चाहिए।

ARC सरकारी प्रतिभूतियों की बकाया राशि (dues of government securities and deposits) की वसूली और अनुसूचित कमर्शियल बैंकों, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI), राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) या आरबीआई द्वारा निर्दिष्ट किसी अन्य इकाई में जमा के एकमात्र उद्देश्य से अर्जित ऋण खाते के पुनर्गठन के लिए धन लगा सकती हैं।

ARC कम अवधि के निवेश माध्यमों जैसे मनी मार्केट म्युचुअल फंडों, सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट और कॉर्पोरेट बॉन्डों/कमर्शियल पेपर्स में भी निवेश कर सकती हैं, जिनकी योग्य क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (CRA) द्वारा कम अवधि की रेटिंग, AA की दीर्घावधि रेटिंग के बराबर हो। इस तरह का निवेश ARC के NOF के 10 फीसदी की सीमा के दायरे में होगा।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement