facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेनसोल इंजीनियरिंग पर मनी ट्रांसफर जांच, कंपनी मामलों मंत्रालय तीन महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

Advertisement

कंपनी मामलों का मंत्रालय अप्रैल से अपने महानिदेशक और कंपनी कार्यालयों के रजिस्ट्रार के माध्यम से जेनसोल इंजीनियरिंग के धन अन्यत्र स्थानांतरित करने के मामले की जांच कर रहा है।

Last Updated- May 20, 2025 | 10:45 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कंपनी मामलों के मंत्रालय को अगले तीन से पांच महीनों में जेनसोल इंजीनियरिंग से जुड़ी जांच को पूरा करने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘हम सभी तथ्य एकत्रित कर आंतरिक जांच पूरी करना चाहते हैं जबकि अभी यह मामला ज्वलंत है।’

कंपनी मामलों का मंत्रालय अप्रैल से अपने महानिदेशक और कंपनी कार्यालयों के रजिस्ट्रार के माध्यम से जेनसोल इंजीनियरिंग के धन अन्यत्र स्थानांतरित करने के मामले की जांच कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार जेनसोल इंजीनियरिंग से संबंधित 17 कंपनियों के बही-खाते को खंगाल रही है। भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुरोध पर राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रवर्तकों के धन को अन्यत्र स्थानांतरित करने में उसके ऑडिटरों की भूमिका की शुरुआती जांच कर रहा है।

सेबी के आदेश में कहा गया कि जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रवर्तक की हिस्सेदारी में तेजी से गिरावट आई और यह सामान्य नहीं था। इसमें कथित रूप से झूठे खुलासे, दिखावटी लेन देन और धन को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया था। प्रवर्तकों ने अपना पूरा निवेश निकाल लिया था। इससे अनजान निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा था।

 

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement