facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Elon Musk की Neuralink का कमाल! दिमाग में लगी चिप से इंसान ने चलाया माउस

Advertisement

Elon Musk ने कहा कि Neuralink अब मरीज से ज्यादा से ज्यादा माउस बटन क्लिक कराने की कोशिश कर रहा है।

Last Updated- February 20, 2024 | 8:10 PM IST
Elon Musk की Neuralink का कमाल! दिमाग में लगी चिप से इंसान ने चलाया माउस , Neuralink's 1st human patient able to control mouse through thinking: Musk

अब तक हमने किस्सों-कहानियों में सुना होगा की कोई इंसान किसी वस्तु को छुए बिना केवल अपने दिमाग से नियंत्रित कर सकता हैं। मगर एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी न्यूरालिंक (Neuralink) ने यह कारनामा कर दिखाया है। मस्क ने सोमवार देर रात जानकारी दी कि पहला मानव रोगी, जिसने पिछले महीने न्यूरालिंक से दिमाग में चिप लगवाया था, पूरी तरह से ठीक हो गया है और अब वह अपने विचारों का उपयोग करके कंप्यूटर माउस को कंट्रोल करने में सक्षम है।

दिमाग में लगी चिप से इंसान ने कंट्रोल किया माउस

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक स्पेस इवेंट में मस्क ने कहा, “प्रगति अच्छी है, और ऐसा लगता है कि मरीज पूरी तरह से ठीक हो गया है, तंत्रिका संबंधी प्रभावों के बारे में हम जानते हैं। मरीज सिर्फ सोच कर स्क्रीन के चारों ओर माउस घूमाने में सक्षम है।”

मस्क ने कहा कि न्यूरालिंक अब मरीज से ज्यादा से ज्यादा माउस बटन क्लिक कराने की कोशिश कर रहा है। हालांकि न्यूरालिंक ने अधिक जानकारी के लिए रॉयटर्स के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

Also read: Nvidia market rally: रॉकेट बना एनवीडिया का शेयर, Google, Meta और Amazon को पछाड़ हासिल किया ये मुकाम

इस साल जनवरी में इंसान के दिमाग में लगाई गई थी चिप

न्यूरालिंक ने पिछले महीने जनवरी में अपने पहले मानव रोगी के दिमाग में सफलतापूर्वक चिप को लगाया था। कंपनी ने इंसान पर ट्रायल करने के लिए बीते साल सितंबर में मंजूरी ले ली थी। न्यूरालिंक ने कहा है कि अध्ययन में एक रोबोट ऑपरेशन करके इंसान के दिमाग में एक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस को इंप्लांट करता है। न्यूरालिंक का शुरुआती लक्ष्य लोगों को अपने विचारों का उपयोग करके कंप्यूटर कर्सर या कीबोर्ड को कंट्रोल करने में सक्षम बनाना है।

क्या है न्यूरालिंक और एलन मस्क का सपना क्या है?

न्यूरालिंक 2017 में एलन मस्क द्वारा स्थापित एक स्टार्टअप है। यह एक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस बनाने की कोशिश कर रहा है जो दर्दनाक चोटों वाले लोगों को केवल अपने विचारों का उपयोग करके फोन और पीसी ऑपरेट करने में मदद करेगा। ऐसा करने के लिए, वे लोगों के दिमाग में इलेक्ट्रोड प्रत्यारोपित करने पर काम कर रहे हैं। न्यूरालिंक सबसे पहले लकवा ग्रस्त लोगों की मदद करना चाहता है। मस्क की न्यूरालिंक को लेकर बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं।

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement