facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

M&M ने फिनलैंड की सैम्पो रोसेनल्यू को ₹52 करोड़ में टेरा को बेचने का किया ऐलान

Advertisement

इस विनिवेश से सैम्पो पर एमऐंडएम का स्वामित्व खत्म हो जाएगा। इसका अ​धिग्रहण उसने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में किया था।

Last Updated- September 29, 2025 | 11:01 PM IST
M&M

वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर विनिर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने आज कहा कि वह कंबाइन हार्वेस्टर और फॉरेस्टरी मशीन क्षेत्र की फिनलैंड की अपनी सहायक कंपनी सैम्पो रोसेनल्यू ओई को 52 करोड़ रुपये में टेरा को बेचेगी।

कंपनी ने टेरा याटिरिम टेक्नोलोजी होल्डिंग एनोनिम सरकेटी (टेरा) के साथ शेयर खरीद समझौता (एसपीए) किया है। इसके तहत वह टेरा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को सैम्पो रोसेनल्यू ओई में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने पर सहमत हो गई है। सैम्पो ने साल 2024 में 4.1 करोड़ यूरो की शुद्ध बिक्री दर्ज की थी।

इस विनिवेश से सैम्पो पर एमऐंडएम का स्वामित्व खत्म हो जाएगा। इसका अ​धिग्रहण उसने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में किया था। कंपनी ने कहा कि यह सौदा पूरा होने की संभावित तिथि 6 अक्टूबर, 2025 है।

कंपनी ने कहा कि यह सौदा दीर्घकालिक वृद्धि के अवसरों पर एमऐंडएम के रणनीतिक रूप से जोर दिए जाने के अनुरूप है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को दुरुस्त कर रही है ताकि मुख्य कारोबारी क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा सके।

एमऐंडएम ने नियामकीय सूचना में कहा, ‘सैम्पो का स्वामित्व नए मालिक को हस्तांतरित करने के संबंध में कंपनी का मानना ​​है कि इससे सैम्पो को अपनी समृद्ध विरासत और फिनलैंड बाजार की समझ के आधार पर नवाचार और विकास के नए रास्ते अपनाने में मदद मिलेगी।’

साल 1853 में स्थापित सैम्पो रोसेनल्यू को कंबाइन हार्वेस्टर और फॉरेस्टरी मशीनों के विनिर्माण में विशेषज्ञता है और महिंद्रा समूह का हिस्सा बनने के बाद से उसने समूह को सार्थक योगदान दिया है।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement