facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

M&M July sales: कुल बिक्री में 19 प्रतिशत का इजाफा, 9 प्रतिशत घटा वाहनों का निर्यात

Advertisement

जुलाई महीने में Mahindra & Mahindra की तिपहिया वाहनों (3W) की बिक्री भी 49 प्रतिशत बढ़ गई

Last Updated- August 01, 2023 | 4:09 PM IST

Mahindra & Mahindra July sales: महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra ) ने जुलाई 2023 में कुल 66,124 वाहनों (निर्यात सहित) की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की समान अवधि की बिक्री से 18 प्रतिशत अधिक है।

ऑटोमेकर ने जुलाई 2023 में 36,205 यूनिट SUV वाहनों को बेचकर अब तक का रिकॉर्ड कायम कर दिया यानी कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर (YoY) 30 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2022-23 में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M ) ने 27,854 SUV कारें बेची।

बढ़ी वाहनों की बिक्री

इस साल में अब तक (Year-to-date ) बिक्री भी सालाना आधार पर (YoY ) 32 प्रतिशत बढ़ी और अप्रैल-जुलाई 2023 में 136,367 यूनिट्स की बिक्री की जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। कंपनी ने पिछले साल 103,274 वाहनों की बिक्री की थी।

जुलाई महीने में कंपनी की तिपहिया वाहनों (3W) की बिक्री भी 49 प्रतिशत बढ़ गई। कंपनी ने पिछले साल 4,351 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो इस साल बढ़कर 6,481 यूनिट्स हो गई।

M&M के निर्यात में आई कमी

कंपनी के निर्यात में 9 प्रतिशत की गिरावट आई क्योंकि वित्त वर्ष 24 में जुलाई में सालाना आधार पर निर्यात घटकर 2,540 हो गया जो पिछली साल यानी वित्त वर्ष 23 के जुलाई माह में 2,798 था।

कृषि उपकरण श्रेणी (farm equipment category ) में M&M की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़ी, जुलाई 2022 में बिक्री 23,307 से बढ़कर जुलाई 2023 में 25,175 हो गई।

M&M के चेयरमैन ने बताई वजह

जुलाई महीने की बिक्री संख्या के बारे में बोलते हुए, ऑटोमोटिव डिवीजन, M&M लिमिटेड के चेयरमैन विजय नाकरा ने कहा, “यह हमारे लिए एक रिकॉर्ड तोड़ने वाला महीना रहा है। हम एक महीने में 36,205 SUV की अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री दर्ज करके उत्साहित हैं। 20 महीने के रिकॉर्ड समय में XUV700 tribe की संख्या 1 लाख हो गई। साथ ही जुलाई में Scorpio ब्रांड ने लॉन्च के बाद से एक महीने में सबसे ज्यादा बिक्री हासिल की। हमें अपने प्रमुख ब्रांडों के लिए लगातार मजबूत मांग मिल रही है। हम सेमी-कंडक्टर की उपलब्धता पर कड़ी नजर रखेंगे और निरंतर स्केलअप सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेंगे।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement