facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

M&M Q3 Results: मजबूत बिक्री से कंपनी का तीसरी तिमाही में मुनाफा 14 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 3:30 PM IST

वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 14 फीसदी बढ़कर 1,528 करोड़ रुपये रहा। मजबूत बिक्री से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 1,335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। इस दौरान कंपनी की आय भी 41 फीसदी बढ़कर 21,654 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 15,349 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही के दौरान उसकी कुल बिक्री 45 फीसदी बढ़कर 1,76,094 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 1,21,167 वाहन बेचे थे। महिंद्रा समूह का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 34 फीसदी बढ़कर 2,677 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,987 करोड़ रुपये रहा था। M&M की दिसंबर तिमाही की एकीकृत आय 23,594 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,620 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement