facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोबाइल यूजर्स को लग सकता है झटका, एक बार फिर महंगे हो सकते हैं इस टेलीकॉम कंपनी के रिचार्ज प्लान

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 3:49 PM IST
Will Budget 2025 boost India's digital accessibility with lower costs?

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल इस साल अपने सभी प्लान में मोबाइल सर्विसेज की दरें बढ़ाने पर विचार कर रही है। टेलीकॉम कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यहां यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले महीने अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान या 28 दिन की मोबाइल फोन सर्विस योजना के शुरुआती स्तर के प्लान की कीमत लगभग 57 प्रतिशत बढ़कर 155 रुपये कर दी थी। यह बढ़ोतरी आठ सर्किलों में की गई।

उन्होंने पीटीआई-भाषा के एक सवाल के जवाब में कहा कि दूरसंचार बिजनेस में पूंजी पर रिटर्न बहुत कम है और इस साल एक रेट हाईक की उम्मीद है। उनसे पूछा गया था कि जब कंपनी के बेलेंस शीट स्थिति में हैं, तो ऐसे में दरों में बढोतरी की जरूरत कितनी है। मित्तल ने सोमवार को यहां मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में कहा, ‘‘यह (रेट हाईक) सभी जगह होगी।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने बहुत अधिक पूंजी निवेश किया है। इससे बही-खाते मजबूत हो रहे हैं, लेकिन उद्योग में पूंजी पर रिटर्न बहुत कम है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे बदलने की जरूरत है। हम थोड़ी सी वृद्धि की बात कर रहे हैं, जो भारत में जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि यह इस साल होगा।’’

निम्न आयवर्ग पर मूल्य वृद्धि के प्रभाव के बारे में पूछने पर मित्तल ने कहा कि दूसरी चीजों पर खर्च में हुई वृद्धि के मुकाबले मोबाइल दरों में बढ़ोतरी काफी कम है।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement