facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मोदी ने अमूल के उत्पादक GCMMF को दुनिया की नंबर एक दुग्ध कंपनी बनने का लक्ष्य दिया

Advertisement

पूरे राज्य से आए सहकारी दुग्ध संघों के हजारों सदस्यों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के बाद कई ब्रांड सामने आए लेकिन उनमें से कोई भी ‘अमूल’ जैसा नहीं है।

Last Updated- February 22, 2024 | 2:07 PM IST
PM MODI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दूध के मशहूर ब्रांड ‘अमूल’ के उत्पादक गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) को दुनिया की नंबर एक दुग्ध कंपनी बनाने का लक्ष्य दिया। वर्तमान में यह आठवें स्थान पर है। प्रधानमंत्री यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में जीसीएमएमएफ के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। जीसीएमएमएफ ‘अमूल’ ब्रांड के तहत अपने उत्पादों का विपणन करता है।

मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ 2 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है जबकि भारत में डेयरी सेक्टर 6 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज अमूल (जीसीएमएमएफ) दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी डेयरी कंपनी है, आपका लक्ष्य इसे नंबर एक बनाना है, सरकार अपनी ओर से पूरी मदद देगी। यह मोदी की गारंटी है।’’

पूरे राज्य से आए सहकारी दुग्ध संघों के हजारों सदस्यों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के बाद कई ब्रांड सामने आए लेकिन उनमें से कोई भी ‘अमूल’ जैसा नहीं है। मोदी ने यह भी कहा कि देश के दुग्ध सहकारी आंदोलन के विकास में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़, महिलाशक्ति है। आज अमूल सफलता की जिस ऊंचाई पर है, वह सिर्फ और सिर्फ महिला शक्ति की वजह से है। आज जब भारत महिला नीत विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है तो भारत के डेयरी सेक्टर की यह सफलता उसके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।’’

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 2:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement