facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Mojocare closure: परिचालन बंद कर सकता है मोजोकेयर का बोर्ड

Advertisement

हेल्थकेयर स्टार्टअप Mojocare कंपनी के बोर्ड में Chiratae Ventures, Peak XV Partners, B Capital समेत अन्य निवेशक शामिल हैं

Last Updated- July 06, 2023 | 12:04 AM IST
Deloitte's India workforce doubles in three years

हेल्थकेयर स्टार्टअप मोजोकेयर अपना परिचालन बंद करने वाला है, ऐसे में कॉरपोरेट प्रशासन में बढ़ती दूरी का सवाल फिर से उठने लगा है। सूत्रों ने पुष्टि कर दी है कि डेलॉयट ने कंपनी की फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी है।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि कंपनी में वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद निवेशकों को अहसास हो गया कि मोजोकेयर का कारोबारी मॉडल व्यावहारिक नहीं है।

जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड को फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट की इंतजार थी, लेकिन इसी बीच उन्होंने अन्य निवेशकों के साथ तय किया था कि चूंकि कारोबारी मॉडल व्यवहार्य नहीं है इसलिए परिचालन को बंद करना ही सही रहेगा। अंतिम निर्णय बोर्ड की बैठक में ही लिया जाएगा।’

डेलॉयट ने भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। निवेशकों तक भी पहुंचने का प्रयास विफल रहा।

कंपनी के बोर्ड में चिराते वेंचर्स, पीक 15 पार्टनर्स, बी कैपिटल समेत अन्य निवेशक शामिल हैं। कंपनी ने कुल 2.37 करोड़ डॉलर जुटाए थे और इसका मूल्यांकन 6.7 करोड़ डॉलर है।

मोजोकेयर के मामले में जो आश्चर्यजनक बात है वो कंपनी के दो संस्थापकों की पृष्ठभूमि है। मोजोकेयर के संस्थापक अश्विन स्वामीनाथन पहले चिराते वेंचर्स के कार्यकारी रहे हैं। रजत गुप्ता ने मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) के साथ काम किया है। इसके बावजूद चिराते वेंचर्स शुरुआती चरण से ही कंपनी का निवेशक रहा है, जब इसने 30 लाख डॉलर जुटाए थे। खबरों के मुताबिक कंपनी के पास लगभग 80 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये हैं।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 12:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement