facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लंबे मॉनसून ने पेय बाजार की रफ्तार रोकी, कोका-कोला और पेप्सिको की बिक्री पर पड़ा असर

Advertisement

अटलांटा की पेय पदार्थ क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोका कोला के मामले में भारत में खराब मौसम की वजह से बिक्री में गिरावट आई

Last Updated- November 02, 2025 | 10:51 PM IST
Coca Cola

देश में लंबे समय तक रहे मॉनसून और भारी बारिश ने पेय पदार्थों के बाजार को प्रभावित किया, जिससे संगठित क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई। अटलांटा की पेय पदार्थ क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोका कोला के मामले में भारत में खराब मौसम की वजह से बिक्री में गिरावट आई।

कोका कोला के मुख्य परिचालन अधिकारी हेनरिक ब्राउन ने कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान करने के बाद विश्लेषकों को बताया, ‘एशिया प्रशांत क्षेत्र में प्रत्येक परिचालन इकाई की बिक्री में गिरावट आई, जिसकी वजह उपभोक्ता खर्च में कमी, उद्योग का कमजोर प्रदर्शन तथा भारत व फिलीपींस जैसे कुछ बाजारों में खराब मौसम रहा।’

एशिया प्रशांत क्षेत्र में कंपनी के यूनिट केस वॉल्यूम में एक प्रतिशत की गिरावट आई। अलबत्ता इस बीच कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी जेम्स क्विंसी ने कहा कि भारत में आने वाले वर्षों में बिक्री में वृद्धि की बड़ी संभावनाएं हैं।

प्रतिस्पर्धी कंपनी पेप्सिको की बिक्री को भी देश में लंबे समय तक रहे मॉनसून से झटका लगा। कंपनी ने कोला बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की ओर भी इशारा किया, जिससे बिक्री पर और असर पड़ा।

6 सितंबर को समाप्त हुए 12 सप्ताह के दौरान कंपनी के अंतरराष्ट्रीय पेय कारोबार की श्रेणी में यूनिट वॉल्यूम एक प्रतिशत की गिरावट आई। कंपन ने कहा कि यह मुख्य रूप से मेक्सिको और भारत में गिरावट को दर्शाती है, जिसकी कुछ हद तक भरपाई प​श्चिम ए​शिया में वृद्धि से हुई।

पेप्सिको के चेयरमैन और मुख्य कार्य अ​​धिकारी रेमन लैगुआर्टा ने अक्टूबर की शुरुआत में कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद विश्लेषकों को बताया था, ‘हम भारत में वृद्धि देख रहे हैं। भारत पर मौसम का ज्यादा असर पड़ा है और पेय श्रेणी में कुछ प्रतिस्पर्धी स्थिति है, जिसका असर शायद कुछ तिमाहियों तक वृद्धि पर पड़ेगा, लेकिन फिर भी यह मजबूती से वापसी करेगी।’

भारत में पेप्सिको की बोतल बनाने वाली कंपनी वरुण बेवरेजिज ने भी इस बात पर सहमति जताई। प्रबंधन ने पिछले सप्ताह तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा, ‘पूरे भारत में लंबे समय तक की बारिश के कारण घरेलू बिक्री कम रही।’

वरुण बेवरेजिज के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने विश्लेषकों के साथ नतीजों के बाद बातचीत के दौरान कहा, ‘मौसम अब भी बहुत अच्छा नहीं रहा है, लेकिन जहां कहीं भी मौसम में कुछ राहत मिली है, हम दो अंकों की वृद्धि दर से बढ़ रहे हैं, यहां तक कि कुछ क्षेत्रों में खराब मौसम के बावजूद भी।’

Advertisement
First Published - November 2, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement