facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

फ्रेशर की भर्तियों पर ज्यादातर नियोक्ताओं का जोर

Advertisement

'करियर आउटलुक रिपोर्ट (जुलाई-दिसंबर 2024)' शीर्षक नाम से प्रकाशित यह रिपोर्ट देशभर में 603 से अधिक कंपनियों के सर्वेक्षण पर आधारित है।

Last Updated- August 21, 2024 | 11:31 PM IST
Most employers focus on fresher recruitment फ्रेशर की भर्तियों पर ज्यादातर नियोक्ताओं का जोर

भारत में नियोक्ता वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में नए लोगों (फ्रेशर) की भर्ती करने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। टीमलीज एडटेक की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। बुधवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लगभग 72 प्रतिशत नियोक्ता फ्रेशर को अधिक तरजीह दे रहे हैं।

‘करियर आउटलुक रिपोर्ट (जुलाई-दिसंबर 2024)’ शीर्षक नाम से प्रकाशित यह रिपोर्ट देशभर में 603 से अधिक कंपनियों के सर्वेक्षण पर आधारित है। यह सर्वेक्षण अप्रैल और जून 2024 के दरम्यान किया गया था। यह रिपोर्ट कॉलेज में पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए नौकरियों के लिहाज से सकारात्मक माहौल की तरफ इशारा कर रही है।

ई-कॉमर्स एवं तकनीकी स्टार्टअप, अभियांत्रिकी एवं आधारभूत ढांचा और खुदरा क्षेत्रों में इस साल की बाकी बची अवधि में फ्रेशर की भर्तियों को लेकर अधिक रुझान देखा गया।

सर्वेक्षण के अनुसार नौकरियों की भूमिका के लिहाज से फुल स्टैक डेवलपर, सीईओ एग्जीक्यूटिव, डिजिटल सेल्स एसोशिएट और यूआई/यूएक्स डिजाइनर के प्रति नए लोगों का अधिक झुकाव दिखा। इस सर्वेक्षण में यह भी कहा गया कि नियोक्ता साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन जानने वाले छात्रों को वरीयता दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement