facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

E-20 मानकों के अनुरूप हैं सड़कों पर दौड़ रही ज्यादातर मर्सिडीज कारें

Advertisement

जर्मन कार निर्माता ने अगस्त 2018 से पहले बेची गई कारों के इंजन और ईंधन दक्षता पर ई20 ईंधन के प्रभाव का परीक्षण नहीं किया है।

Last Updated- August 12, 2025 | 11:12 PM IST
Mercedes-Benz

मर्सिडीज बेंज के भारत में प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए साक्षात्कार में कहा है कि अभी भारतीय सड़कों पर दौड़ने वाली अधिकांश कारें ई20 मानकों के अनुरूप हैं क्योंकि लक्जरी कार निर्माता 2018 से देश में ऐसे मॉडल बेच रही है।

ई20 अनुपालन का अर्थ है कि किसी वाहन के इंजन, ईंधन प्रणाली और उत्सर्जन-नियंत्रण घटकों का 20 फीसदी तक एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए डिज़ाइन और परीक्षण किया गया है और वह भी बिना किसी क्षति या असामान्य घिसाव के। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया पर इस बात पर जोरदार चर्चा हुई है कि क्या ई20 ईंधन, ईंधन दक्षता और इंजन के प्रदर्शन को प्रभावित करता है।

अय्यर ने कहा, मर्सिडीज बेंज भारत में बीएस-6 मानक वाली कार पेश करने वाली पहली कंपनी थी। अगस्त 2018 में हमने नई एस क्लास पेश की, जो बीएस-6 मानक वाली थी। केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं उस कार को हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने कहा कि भारत में बेची जाने वाली सभी बीएस-6 मानक वाली कारें ई20 के अनुरूप भी हैं।

जर्मन कार निर्माता ने अगस्त 2018 से पहले बेची गई कारों के इंजन और ईंधन दक्षता पर ई20 ईंधन के प्रभाव का परीक्षण नहीं किया है। इस बीच, अय्यर ने स्वीकार किया कि 2018 से पहले बेची गई कारों के प्रदर्शन पर ई20 ईंधन के कारण थोड़ा असर पड़ सकता है, जो अब पेट्रोल पंपों पर बेचा जा रहा है।
उन्होंने कहा, हमने पिछले 30 वर्षों में भारत में लगभग 2,00,000 कारें बेची हैं। हालांकि अंतिम 1,00,000 कारें पिछले छह वर्षों में बिकी हैं।

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement