facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mother Dairy का 2024-25 में 17,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य: प्रबंध निदेशक

Advertisement

FY25 की शुरुआत बहुत उत्साहजनक रही है। इस दौरान दही, आइसक्रीम और डेयरी पेय जैसे गर्मियों के मौसम वाले अधिकांश उत्पादों की बिक्री मात्रा के लिहाज से 40% से अधिक बढ़ी।

Last Updated- July 21, 2024 | 2:56 PM IST
Mother Dairy का 2024-25 में 17,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य: प्रबंध निदेशक, Mother Dairy aims for Rs 17,000 crore turnover in 2024-25: Managing Director

मदर डेयरी ने चालू वित्त वर्ष में अपने कारोबार को 13 प्रतिशत बढ़ाकर 17,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी को अपने डेयरी और खाद्य तेल उत्पादों की मांग बेहतर रहने की उम्मीद है।

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में एक प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता है। यह ‘धारा’ ब्रांड के तहत पूरे देश में खाद्य तेल बेचती है और लगभग 400 ‘सफल’ खुदरा दुकानों के जरिये दिल्ली-एनसीआर में ताजा फल और सब्जियों का विपणन करती है।

बंदलिश ने कहा, ‘‘अपनी 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमने पिछले वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये के राजस्व को पार कर लिया।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार बढ़ रही है और पिछले तीन वर्षों में राजस्व में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हासिल की है।

Also read: IOC का 2047 तक 1,000 अरब डॉलर की कंपनी बनने का लक्ष्य: चेयरमैन

बंदलिश ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे हम चालू वित्त वर्ष में आगे बढ़ रहे हैं, हमें अपनी वृद्धि को तेज करने का भरोसा है, और हमें इसमें 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये और जोड़ने की उम्मीद है।” उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत बहुत उत्साहजनक रही है। इस दौरान दही, आइसक्रीम और डेयरी पेय जैसे गर्मियों के मौसम वाले अधिकांश उत्पादों की बिक्री मात्रा के लिहाज से 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ी।

बंदलिश ने बताया, ‘‘इस साल, हम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति को मजबूत करने, वितरण और क्षमता बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं को उत्साहित करने के लिए नयी पेशकश करने पर ध्यान दे रहे हैं।’’ वर्ष 2024 में अब तक मदर डेयरी ने लगभग 30 उत्पाद पेश किए हैं।

Advertisement
First Published - July 21, 2024 | 2:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement