facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mother Dairy का टर्नओवर FY23 में 17 फीसदी बढ़ा

Advertisement

Mother Dairy के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ताजा दूध, मूल्यवर्धित डेयरी उत्पाद और खाद्य तेल सहित सभी श्रेणियों में अच्छी मांग के चलते यह वृद्धि हुई।

Last Updated- August 01, 2023 | 3:41 PM IST
Mother Dairy का 2024-25 में 17,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य: प्रबंध निदेशक, Mother Dairy aims for Rs 17,000 crore turnover in 2024-25: Managing Director

दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी (Mother Dairy) ने बताया कि उसका कारोबार वित्त वर्ष 2022-23 में 17 फीसदी बढ़कर लगभग 14,500 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ताजा दूध, मूल्यवर्धित डेयरी उत्पाद और खाद्य तेल सहित सभी श्रेणियों में अच्छी मांग के चलते यह वृद्धि हुई। कंपनी का कारोबार पिछले वित्त वर्ष (2021-22) में लगभग 12,500 करोड़ रुपये था।

मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजीटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”कुल मिलाकर, पिछले वित्त वर्ष में वृद्धि बहुत अच्छी रही। मूल्य और मात्रा, दोनों लिहाज से हमने लगभग सभी श्रेणियों में वृद्धि की। मूल्यवर्धित डेयरी उत्पादों में वृद्धि महत्वपूर्ण थी।”

ये भी पढ़ें : Coal India का प्रोडक्शन जुलाई में 13.4 फीसदी बढ़कर 5.36 करोड़ टन हुआ

उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के कारण आइसक्रीम, दही, छाछ और पनीर जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों की मांग मजबूत रही, जिससे कंपनी को 30 प्रतिशत से अधिक की शानदार वृद्धि हासिल करने में मदद मिली।

उन्होंने कहा, ”बीते वित्त वर्ष में हमारा राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर लगभग 14,500 करोड़ रुपये हो गया।” उन्होंने बताया कि मदर डेयरी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 20 प्रतिशत और 2022-23 में 17 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि हासिल की।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 3:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement