facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संवर्द्धन मदरसन का सास अ​धिग्रहण उचित कीमत पर

Advertisement

विश्लेषकों का कहना है कि इससे कंपनी का राजस्व और एबिटा में 10-15 प्रतिशत इजाफा होगा

Last Updated- February 20, 2023 | 10:40 PM IST
Stocks To buy

वाहन कलपुर्जा निर्माता संवर्द्धन मदरसन इंटरनैशनल (SAMIL) का शेयर सोमवार को दिन के कारोबार में करीब 6 प्रतिशत चढ़कर 84.20 रुपये पर पहुंच गया था और आ​​खिर में 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 81.90 पर बंद हुआ।

भले ही प्रमुख सूचकांकों में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन कंपनी द्वारा रविवार रात की गई घोषणा की वजह से इस शेयर में मजबूत तेजी दर्ज की गई।

कंपनी ने सास ऑटोसिस्टमटेक्नीक जीएमबीएच, जर्मनी (सास) की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 4,800 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की है। इस सौदे को कर्ज और आंतरिक स्रोतों के समावेश के जरिये वित्त पो​षित किया जाएगा।

SAMIL ने कहा है कि संवर्द्धन मदरसन ऑटोमोटिव सिस्टम्स ग्रुप बीवी नीदरलैंड्स के जरिये किए गए इस अ​धिग्रहण का उद्देश्य वाहन आपूर्ति श्रृंखला में समेकन को बढ़ावा देना है।

कंपनी ओईएम द्वारा तैयार मॉड्यूल की आउटसोर्सिंग के उभरते रुझानों का लाभ उठाने के लिए तैयार है। ब्रोकरों का मानना है कि ईवी/एबिटा का ट्रांजेक्शन मल्टीपल उचित और सस्ता है, तथा इस अ​धिग्रहण से कंपनी का मूल्य बढ़ेगा।

इस सास की खरीदारी एक मजबूत आकार का अ​धिग्रहण है और इससे SAMIL के राजस्व और एबिटा में करीब 10-15 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। सौदे की उद्यम वैल्यू 54 करोड़ यूरो है जो कैलेंडर वर्ष 2022 के ईवी/एबिटा का 5.3 गुना है।

यह फॉरेसिया और प्ला​स्टिक ओ​मनियम जैसी यूरोपीय वाहन कलपुर्जा कंपनियों के मौजूदा ट्रेडिंग मल्टीपल के मुकाबले कुछ अ​धिक है। इनका कैलेंडर वर्ष 2022 का ईवी/एबिटा 4.0 गुना और 4.7 गुना के बीच है। जेफरीज के विश्लेषकों के अनुसार, इस सौदे का मूल्यांकन उचित दिख रहा है।

रविवार से, ब्लूमबर्ग द्वारा कराए गए सर्वे में 6 ब्रोकरों में से तीन ने इस शेयर को खरीदें रेटिंग दी है, जबकि दो ने बनाए रखें तथा एक ने बेचें रेटिंग दी है।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement