facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Motorola की नजर भारत से स्मार्टफोन निर्यात दोगुना करने पर

Advertisement

Motorola ने वर्ष 2022 में भारत से 10 लाख से अधिक स्मार्टफोन निर्यात किए, जो स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स अनुबंध निर्माता डिक्सन टेक्नोलॉजीज द्वारा निर्मित हैं।

Last Updated- December 15, 2023 | 12:18 PM IST
Motorola Plans to Double Exports from India

मोटोरोला अगले साल से भारत से स्मार्टफोन निर्यात दोगुना करने की योजना बना रहा है। इकनॉमिक टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। बता दें कि चीनी कंपनी लेनोवो (Lenovo) के मालिकाना हक वाला स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला (Motorola) मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की तरफ से शुरू की गई PLI योजना का अग्रणी लाभार्थी है।

नॉर्थ अमेरिका में भारतीय शिपमेंट बढ़ाएगा मोटोरोला

मोटोरोला के एशिया-प्रशांत के कार्यकारी निदेशक प्रशांत मणि ने कहा, “यह नॉर्थ अमेरिका में भारतीय शिपमेंट को बढ़ाकर हासिल किया जाएगा। यह एक ऐसा बाजार है जिसे मुख्य रूप से चीन से आपूर्ति की जाती है। नॉर्थ अमेरिका भारत से हमारा प्राथमिक निर्यात बाजार है। वर्तमान में, हम अपनी क्षमता का 20-25% नॉर्थ अमेरिका को निर्यात कर रहे हैं, और हर साल, हम ग्रोथ के मामले में प्रगति देख रहे हैं। हम अगले साल (2024 में) अपना निर्यात दोगुना करने की योजना बना रहे हैं।’’

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, मोटोरोला ने वर्ष 2022 में भारत से 10 लाख से अधिक स्मार्टफोन निर्यात किए, जो स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स अनुबंध निर्माता डिक्सन टेक्नोलॉजीज द्वारा निर्मित हैं। इस कैलेंडर वर्ष में, अक्टूबर तक यह पहले ही 800,000 स्मार्टफोन का निर्यात कर चुका है।

Also read: Kia India को बिक्री में 10% इजाफे की उम्मीद, प्रीमियम गाड़ियों और EV पर रहेगा जोर

भारतीय बाजार में बिक्री की तुलना में निर्यात बढ़ाने पर जोर

मणि ने कहा कि मोटोरोला का उद्देश्य भारतीय बाजार में अपनी बिक्री की तुलना में निर्यात में तेज वृद्धि बनाए रखना है। “अगर हम घरेलू बिक्री में 50-60 प्रतिशत की वृद्धि देख रहे हैं, तो निर्यात घरेलू बिक्री की तुलना में तेजी से बढ़ेगा।” उन्होंने कहा कि निर्यात और स्थानीयकरण (localisation) भारत सरकार द्वारा मोबाइल फोन कंपनियों के लिए निर्धारित दो मुख्य उद्देश्य हैं।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, मोटोरोला ने पहले ही सेमीकंडक्टर पार्ट्स को छोड़कर 50-60 प्रतिशत का घरेलू मूल्यवर्धन हासिल कर लिया है, जो सैमसंग और एप्पल जैसे प्रतिद्वंद्वियों से अधिक है। मोटोरोला ने यह ऐलान ऐसे समय में किया है, जब भारत सरकार चीनी स्मार्टफोन ब्रांडों पर स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने और भारत से निर्यात शुरू करने के लिए दबाव बढ़ा रही है।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 11:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement