facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एमपीसीबी ने Mercedes-Benz India पर पर्यावरण मानकों का पालन न करने का आरोप लगाया

Advertisement

एमपीसीबी ने एक बयान में शुक्रवार को कहा था कि संयंत्र के निरीक्षण के दौरान उसे दिशानिर्देशों के कथित उल्लंघन का पता चला।

Last Updated- August 24, 2024 | 7:20 PM IST
Mercedes Benz
Mercedes-Benz India

महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) ने शनिवार को लक्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया पर पुणे विनिर्माण संयंत्र में पर्यावरण मानकों का पालन न करने का आरोप लगाया है। एमपीसीबी ने साथ ही संयंत्र के संचालन की व्यापक समीक्षा की मांग की है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसे एमपीसीबी से कथित उल्लंघनों के बारे में कोई लिखित नोटिस या औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है और यदि जरूरी हुआ तो वह कोई भी सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

एमपीसीबी ने एक बयान में शुक्रवार को कहा था कि संयंत्र के निरीक्षण के दौरान उसे दिशानिर्देशों के कथित उल्लंघन का पता चला।

बोर्ड ने बयान में कहा, ”23 अगस्त, 2024 को किए गए नियमित निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पुणे के चाकन में मर्सिडीज बेंज विनिर्माण संयंत्र में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) के प्रदूषण नियंत्रण दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।”

बोर्ड ने अपने क्षेत्रीय अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा कि मर्सिडीज बेंज विनिर्माण संयंत्र एमपीसीबी के सभी दिशानिर्देशों का पालन करे। एमपीसीबी ने कहा, ”इसमें संयंत्र के संचालन की व्यापक समीक्षा और आवश्यक सुधारात्मक उपायों को लागू करना शामिल होगा।”

तत्काल कार्रवाई के रूप में एमपीसीबी ने मर्सिडीज बेंज की 25 लाख रुपये की बैंक गारंटी जब्त कर ली है। मर्सिडीज बेंज इंडिया ने कहा, ”कंपनी उच्च पर्यावरण और स्थिरता प्रथाओं को बनाए रखने और उत्पादन गुणवत्ता में सबसे कड़े वैश्विक मानकों का पालन करने को उच्च प्राथमिकता देती है।” बयान में एमपीसीबी के चेयरमैन सिद्धेश कदम के हवाले से कहा गया कि बोर्ड को इन मुद्दों को तुरंत हल करने में मर्सिडीज बेंज (इंडिया) से पूर्ण सहयोग की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - August 24, 2024 | 7:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement