facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MPL Layoffs: गेमिंग इंडस्ट्री पर दिखने लगा 28% GST का असर, 350 कर्मचारियों की गई नौकरी

Advertisement

MPL ने कॉस्ट कटिंग के कारण 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस बात की जानकारी कंपनी द्वारा भेजे गए एक इंटरनल मेल में दी गई है।

Last Updated- August 09, 2023 | 9:48 AM IST
28% GST: MPL to lay off 350 employees

MPL Layoffs: जीएसटी काउंसिल (GST Council) के ऑनलाइन गेमिंग (online gaming) पर 28 फीसदी जीएटी लगाने के बाद ऑनलाइन स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म मोबाइल प्रीमियम लीग (MPL) ने छंटनी शुरू कर दी है।

350 कर्मचारियों को किया कंपनी से बाहर

MPL ने कॉस्ट कटिंग के कारण 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस बात की जानकारी कंपनी द्वारा भेजे गए एक इंटरनल मेल में दी गई है।

कंपनी ने यह फैसला GST Council के ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेसिंग पर 28 फीसदी GST लगाने के बाद लिया गया है।

यह भी पढ़ें : E-Sports Vs Online Money Games: ऑनलाइन खेलों पर GST लगाने के फैसले से बचे रहेंगे ई-स्पोर्ट्स, वीडियो गेम

MPL के को-फाउंडर ने भेजा ई-मेल

मोबाइल प्रीमियर लीग के को-फाउंडर साई श्रीनिवास (MPL Co-founder Sai Srinivas) ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक ई-मेल में कहा कि पिछले हफ्ते यह स्पष्ट किया गया था कि 28 फीसदी GST ग्रॉस गेमिंग रेवेन्यू के बजाय पूरे वैल्यू पर लगाया जाएगा।

टैक्स का बढ़ा बोझ

कंपनी के को-फाउंडर ने कहा कि GST Council के नए नियमों के लागू होने से कंपनी के ऊपर टैक्स का बोझ करीब 35-400 फीसदी तक बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि एक कंपनी के रूप में हम 50 फीसदी या ज्यादा से ज्यादा 100 फीसदी तक की वृद्धि के लिए तैयार हो सकते हैं। लेकिन अचानक से इस बड़े पैमाने पर वृद्धि को समायोजित करने के लिए हमें कुछ बहुत कठिन निर्णय लेने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें : GST Rules Changing From 1st August : 5 करोड़ से ज्‍यादा टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए बदल जाएंगे नियम

श्रीनिवास ने कहा, “हालांकि, इसके बावजूद, हमें अभी भी अपनी लोगों से संबंधित लागतों को कम करना होगा। अफसोस की बात है कि हमें आपमें से लगभग 350 लोगों की छंटनी करनी पड़ेगी। यह एक दिल दहला देने वाली प्रक्रिया रही है क्योंकि यह हमारे कई दोस्तों और सहकर्मियों को प्रभावित करती है।”

MPL के को-फाउंडर ने यह भी कहा कि कंपनी ने पहले ही सर्वर और कार्यालय बुनियादी ढांचे की लागत पर फिर से काम शुरू कर दिया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, परिषद द्वारा ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने का निर्णय लेने के बाद खर्चों में कटौती करने और बढ़े हुए जीएसटी का बोझ वहन करने के लिए यह निर्णय लिया गया।

मॉनसून सत्र में हो सकता है संशोधन

संसद के चल रहे मॉनसून सत्र में, सरकार केंद्रीय जीएसटी कानून में संशोधन पेश कर सकती है, जिसके बाद राज्य अपनी-अपनी विधानसभाओं में संशोधन पारित करेंगे। बता दें कि संशोधन 1 अक्टूबर तक पेश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Online gaming पर 1 अक्टूबर से लगेगा GST, जानें कितनी होगी दर

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement