facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी के साथ कारोबार को लेकर आश्वस्त LIC: एम आर कुमार

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 10:00 PM IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के चेयरमैन एम आर कुमार ने अदाणी समूह के शीर्ष प्रबंधन के साथ बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके साथ बातचीत सार्थक रही।

अदाणी समूह के ​खिलाफ ​हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बीमा कंपनी पर पड़ने वाले असर के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ‘बैठक के नतीजों की अभी जानकारी नहीं दे सकता लेकिन उनके साथ बैठक कर हम खुश हैं।’ उन्होंने कहा कि LIC अदाणी समूह के साथ कारोबार को लेकर आश्वस्त है।

LIC ने समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश किया है। अदाणी समूह में एलआईसी का निवेश उसके कुल AUM (ऐसेट अंडर मैनेजमेंट) का 0.97 फीसदी है।

सितंबर तिमाही के अंत में एलआईसी का एयूएम 41.66 लाख करोड़ रुपये था। पिछले महीने नतीजों की घोषणा के बाद LIC के चेयरमैन ने कहाथा कि कंपनी का निवेश विभाग अदाणी के प्रबंधन से बात करेगा।

LIC पहले भी कह चुकी थी कि वह अदाणी समूह के प्रबंधन से मुलाकात करेगी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण मांगेगी।
कुमार ने कहा कि LIC तीन चीजों – तकनीक, कंपोजिट लाइसेंस और 2047 तक सभी के लिए बीमा पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि वित्तीय उत्पादों को विविधीकृत करने की अभी कोई ठोस योजना नहीं है। इस बारे में केवल विचार-विमर्श किया जा रहा है और नियमन के लागू होने की प्रतीक्षा की जा रही है।

हिंडनबर्ग-अदाणी मामले के मद्देनजर बीते गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित की है, जो जांच करेगी कि इस मामले में कोई नियामकीय चूक तो नहीं हुई है, जिसकी वजह से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement