facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MRF Limited Q2FY24 result: नेट प्रॉफिट 351% बढ़कर 586 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर ऑपरेशन से रेवेन्यू 6.70 प्रतिशत बढ़कर 6,217.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- November 03, 2023 | 1:44 PM IST
MRF dividend

MRF Limited Q2 Result: टायर निर्माता MRF ने शुक्रवाकर यानी 3 नवंबर 2023 को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 351.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 586.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 129.86 करोड़ रुपये था। Q1FY24 में 588.75 करोड़ रुपये की तुलना में मुनाफा 0.35 प्रतिशत कम था।

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर ऑपरेशन से रेवेन्यू 6.70 प्रतिशत बढ़कर 6,217.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,826.30 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर, ऑपरेशन से रेवेन्यू 3.46 प्रतिशत कम था। Q1FY24 में यह 6,440.29 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें- Apple Q4 results: भारत में Apple का रेवेन्यू ऑल टाइम हाई पर, CEO टिम कुक ने कहा रिटेल स्टोर कर रहे अच्छा प्रदर्शन

रुपये का अंतरिम लाभांश डिविडेंड

कंपनी ने 3 रुपये का अंतरिम लाभांश डिविडेंड घोषित किया। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के लिए कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 6.51 प्रतिशत बढ़कर 6,287.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,903.38 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर कुल आय 3.48 प्रतिशत कम रही। Q1FY24 में यह 6,514.98 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें- Tata Motors Q2 results: दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,764 करोड़ रुपये, चढ़े शेयर

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement