facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MRF Q3 Result: एमआरएफ का मुनाफा तीन गुना बढ़ा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

Advertisement

MRF Q3 Result: टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 509.71 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- February 09, 2024 | 3:28 PM IST
MRF dividend
MRF Limited Q3 Result

MRF Q3 Result: टायर निर्माता एमआरएफ (MRF) ने शुक्रवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 509.71 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी तिमाही की तुलना में तीन गुना अधिक है।

बता दें कि कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध लाभ 174.83 करोड़ रुपये था।

एमआरएफ ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 1,685.12 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 428.29 करोड़ रुपये था।

नियामक फाइलिंग के अनुसार, वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 9.3 प्रतिशत बढ़कर 6,047.8 करोड़ रुपये हो गया।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर (नौ महीने की) अवधि के लिए में एकीकृत लाभ बढ़कर 1,685.12 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 428.29 करोड़ रुपये था।

यह पढ़ें: दिसंबर तिमाही के अच्छे नतीजों से Zomato के शेयर में 5% की तेजी, पिछले दो महीनों में 28 फीसदी चढ़ा

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय 6,240.08 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी तिमाही में यह 5,715.91 करोड़ रुपये थी।

अप्रैल-दिसंबर अवधि में कुल आय 19,042.88 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि में यह 17,349.66 करोड़ रुपये थी।

निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए तीन रुपये प्रति इक्विटी शेयर (30 प्रतिशत) का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया गया।

इस दूसरे अंतरिम लाभांश का भुगतान चार मार्च 2024 को या उसके बाद किया जाएगा।

-भाषा इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 2:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement