facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

MRF Q3 Results: टायर कंपनी का मुनाफा तीसरी तिमाही में 17 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 4:39 PM IST
MRF dividend
BS

टायर कंपनी MRF लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 17 फीसदी बढ़कर 174.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। MRF लिमिटेड ने गुरुवार को शेयर बाजारों यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 149.39 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। इस दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय भी 4,920.13 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,644.55 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं कंपनी का कुल खर्च भी तीसरी तिमाही में बढ़कर 5,484.72 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में 4,787.33 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें : Adani stocks: क्या बढ़ेगी अदाणी ग्रुप की मुसीबत ! शेयरों के स्टेटस का रिव्यू करेगी MSCI

MRF लिमिटेड ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए तीन रुपये प्रति इक्विटी शेयर यानी 30 फीसदी के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। इसके अलावा निदेशक मंडल ने एक अप्रैल, 2023 से पांच साल की अवधि के लिए अपने प्रबंध निदेशक (MD) अरुण मामेन को वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में पुर्ननियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement