facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CSK से जुड़े रहेंगे एम एस धौनी, अल्ट्राटेक में नये रोल की संभावना कम

Advertisement

कंपनी सीएसके सीमेंट के नाम से मशहूर कंक्रीट सुपर किंग सीमेट को धीरे-धीरे बंद कर सकती है।

Last Updated- November 19, 2024 | 10:24 PM IST
MS Dhoni

इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी से पहले पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने सबसे बड़े खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी को टीम में बरकरार रखा है। मगर सूत्रों की मानें तो धौनी, जो इंडिया सीमेंट्स (आईसीएल) के उपाध्यक्ष भी हैं, उन्हें शायद अल्ट्राटेक की इस नई सीमेंट इकाई में एक बार फिर जगह नहीं मिलेगी।’

इसके अलावा दक्षिण भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनी फिलहाल परिवर्तन के दौर में है क्योंकि एन श्रीनिवासन और अन्य प्रवर्तक समूहों के शेयर का अधिग्रहण केएम बिड़ला की अल्ट्राटेक सीमेंट ने किया है। साथ ही कंपनी अब संभवतः ग्राहकों के बीच लोकप्रिय धौनी सीमेंट अथवा सीएसके सीमेंट के नाम से मशहूर कंक्रीट सुपर किंग सीमेट को धीरे-धीरे बंद कर सकती है।

एक सूत्र ने कहा, ‘धौनी क्यों नए प्रवर्तकों का हिस्सा होंगे? जबकि उनका सीधा जुड़ाव श्रीनिवास और उनके परिवार वाली आईपीएल टीम से है।’ उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक शायद उस ब्रांड के साथ बनी भी नहीं है जिसके पास सीएसके का टैग है। दिलचस्प है कि सीएसके सीमेंट के बारे में कोई फैसला अबतक नहीं लिया गया है। उद्योग के अन्य सूत्र ने कहा, ‘धौनी श्रीनिवासन के साथ जुड़े हैं और जुड़े रहेंगे। अल्ट्राटेक से उनका कोई लेनादेना नहीं है।’

सीएसके के साथ धौनी का संबंध साल 2008 से है जब वह आईपीएल फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनी थी। उसके बाद उन्हें साल 2013 में इंडिया सीमेंट्स का उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) बनाया गया और हर महीने करीब 1.7 लाख रुपये वेतन दिया गया। मार्च 2022 में कंपनी ने आईपीएल में अपनी सफल छाप को भुनाने के लिए कंक्रीट सुपर सीमेंट (सीएसके) और हैलो सुपर सीमेंट (एचएसके) जैसे दो ब्रांड पेश किए। नए प्रबंधन के तहत एचएसके का भविष्य अभी साफ नहीं है।

Advertisement
First Published - November 19, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement