facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घर खरीदने के लिए मुंबई का ठाणे वेस्ट सबसे पसंदीदा स्थान, नोएडा एक्सटेंशन तीसरे नंबर पर

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 6:22 PM IST
real-state

रियल एस्टेट पोर्टल हाउसिंग डॉट कॉम (housing.com) के मंच पर वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा तलाश मुंबई के ठाणे वेस्ट इलाके के बारे में की गई जबकि बेंगलुरु का व्हाइटफील्ड और दिल्ली-एनसीआर का नोएडा एक्सटेंशन क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।

हाउसिंग डॉट कॉम ने कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान अपने मंच पर आवास के लिए सर्वाधिक तलाशे गए इलाकों की सोमवार को सूची जारी की। इसके मुताबिक, कोलकाता का न्यू टाउन और मुंबई का मीरा रोड ईस्ट इलाका क्रमशः चौथे एवं पांचवें स्थान पर रहे।

अहमदाबाद का चांदखेड़ा इलाका ऑनलाइन सर्च में छठे स्थान पर रहा जबकि पुणे का वाकड़ इलाका सातवें और पुणे का ही खारघर आठवें स्थान पर रहे। अहमदाबाद के गोटा एवं वस्त्रल इलाके इस सूची में क्रमशः नौंवें एवं दसवें स्थान पर रहे।

आवासीय क्षेत्र के इस पोर्टल ने कहा कि जनवरी से दिसंबर, 2022 के दौरान उसके मंच पर लोगों ने सबसे इन जगहों में मौजूद आवासीय संपत्तियों की तलाश की। इनमें से 60 प्रतिशत लोग इन इलाकों में रहने के लिए घर खरीदना चाहते थे जबकि बाकी लोग किराये पर घर लेना चाहते थे।

बयान के मुताबिक, सबसे ज्यादा तलाश 50 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों के बारे में की गई। हाउसिंग डॉट कॉम के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि पिछले महीनों में ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद घरों की खरीद में तेजी बने रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement