facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Myntra का ग्लोबल डेब्यू: सिंगापुर से शुरू किया इंटरनेशनल D2C सफर, प्रवासी भारतीय बने फोकस

Advertisement

कंपनी का इरादा व्यापक विस्तार पर विचार करने से पहले उपभोक्ताओं की वरीयताओं, चयन की गतिवि​धि​ और ब्रांड की मांग को समझना है।

Last Updated- May 19, 2025 | 11:49 PM IST
Myntra

फैशन क्षेत्र की ऑनलाइन खुदरा विक्रेता मिंत्रा ने ‘मिंत्रा ग्लोबल’ की शुरुआत के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रखा है। भारत के बाहर डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर का यह इसका पहला विस्तार है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली यह कंपनी 6,50,000 भारतीय प्रवासियों को ध्यान में रखकर सिंगापुर में प्रवेश कर रही है। यह देश में अपने ग्राहकों को सहज और झंझट रहित खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ देश की चुनिंदा ट्रेंडी फैशन शैलियों की पेशकश करेगी।

मिंत्रा की व्यापक विकास रणनीति के तहत में मिंत्रा ग्लोबल अगले कुछ वर्षों के दौरान संगठन को ग्राहकों की नई श्रे​णियों तक पहुंचाने और मजबूत अंतरराष्ट्रीय ब्रांड संबंध बनाने में सक्षम करने वाली है। फैशन संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने की 18 वर्षों की दमदार विरासत के साथ मिंत्रा पहले से ही सिंगापुर से अपने मौजूदा प्लेटफॉर्म पर 30,000 उपयोगकर्ताओं का बड़ा ऑर्गेनिक ट्रैफिका देख रही है।

कंपनी का इरादा व्यापक विस्तार पर विचार करने से पहले उपभोक्ताओं की वरीयताओं, चयन की गतिवि​धि​ और ब्रांड की मांग को समझना है। शुरुआती लक्ष्यों में सिंगापुर में भारतीय उपभोक्ता आधार के 12 से 15 प्रतिशत हिस्से तक पहुंचना शामिल है। मिंत्रा की मुख्य कार्य अधिकारी नंदिता सिन्हा ने कहा, ‘हम अपने ब्रांड पोर्टफोलियो के साथ त्योहारों, शादियों और अवसरों के अवसरों का लाभ उठा रहे हैं, जिसमें भारतीय फैशन और गृह-सज्जा शामिल है।’ उन्होंने कहा, फिलहाल हमारा ध्यान सीखने, उत्पाद-बाजार में सही तालमेल बिठाने और फिर विस्तार करने पर है।’

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement