facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कैलेंडर वर्ष 2023 की आखिरी तिमाही से Myntra में आया सुधार

Advertisement

बेंगलूरु की इस कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि सतत विकास और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्लेटफॉर्म की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Last Updated- March 26, 2024 | 10:48 PM IST
Myntra

ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा ने कहा है कि उसकी मजबूत बाजार हैसियत ने उसके मार्केटप्लेस को कैलेंडर वर्ष 2023 की आखिरी तिमाही से एबिटा के लिहाज से सुधार लाने में सक्षम बनाया है। उसे बढ़ते ग्राहक आधार, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भागीदारियों और टेक-केंद्रित नवाचार से मदद मिली है।

बेंगलूरु की इस कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि सतत विकास और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्लेटफॉर्म की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हालांकि कंपनी ने अपनी लाभप्रदता से संबंधित किसी आंकड़े का खुलासा नहीं किया है।

मिंत्रा अमेरिकी रिटेलर वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी वर्ष 2028 तक 35 अरब डॉलर के ई-फैशन बाजार को अवसरों की संभावनाओं वाले क्षेत्र में एमेजॉन फैशन, रिलायंस एजियो और अन्य ऑनलाइन फैशन रिटेलरों से प्रतिस्पर्धा करती है। सूत्रों के अनुसार यह पहली बार है जब फ्लिपकार्ट समूह की कोई कंपनी लगातार दो तिमाहियों में एबिटा के लिहाज से मजबूत स्थिति में रही है।

मिंत्रा की मुख्य कार्याधिकारी नंदिता सिन्हा ने कहा, ‘लाभदायक तरीके से काम करते हुए इस उपलब्धि को हासिल करना न केवल फैशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता के बारे में बताता है बल्कि यह हमारे ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण, सही विकास में निवेश करने की क्षमता की सफलता का भी प्रमाण है।’

कंपनी ने कहा कि वह मजबूत विकास की राह पर तेजी से बढ़ रही है। उसने कैलेंडर वर्ष 2023 की दूसरी छमाही से ऑनलाइन फैशन बाजार की तुलना में तेजी से इजाफा दर्ज किया है। कंपनी की जीएमवी (सकल व्यावसायिक वैल्यू) वृद्धि हाल के त्योहारी सीजन के दौरान बाजार के करीब दोगुना पर थी। इस बाजार-केंद्रित वृद्धि का मुख्य हिस्सा मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं (एमएयू) की संख्या में 33 प्रतिशत उछाल है। मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या जहां 2021 में 4.5 करोड़ थी।

 

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement