facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

myTVS जल्द करेगी विदेशी बाजार में प्रवेश, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के तीन देशों में केंद्र स्थापित करेगी

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 11:16 PM IST
myTVS eyes Africa, Europe as it plans 2,500 service centres by 2027
myTVS

देश की सबसे बड़ी एकीकृत मल्टी-ब्रांड वाहन सेवा प्रदाता माईटीवीएस (myTVS) एशिया प्रशांत (Asia Pacific) के तीन चुनिंदा देशों में अपने केंद्र शुरू करके विदेशी बाजार में प्रवेश करने वाली है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

माईटीवीएस ऐसा ब्रांड है, जो दो अरब डॉलर के टीवीएस मोबिलिटी ग्रुप (TVS Mobility Group) की ‘की मोबिलिटी सॉल्यूशंस’ (Ki Mobility Solutions) के तहत काम करता है। की मोबिलिटी को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में उसका राजस्व लगभग 1,600 करोड़ रुपये से बढ़कर अगले वित्त वर्ष के दौरान लगभग 2,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।

की मोबिलिटी सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक जी श्रीनिवास राघवन (G Srinivasa Raghavan) ने कहा कि विदेश में अपने प्रवेश के लिए हम जल्द ही एशिया प्रशांत क्षेत्र के तीन देशों में माईटीवीएस का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि उन्होंने और ज्यादा जानकारी नहीं दी।

रकम जुटाने की कवायद के पिछले दौर के दौरान एक्सोर ग्रुप ने भी 203 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिससे कंपनी में उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 11.5 प्रतिशत हो गई।

एक्सोर पर इटली के एग्नेली परिवार का नियंत्रण है। एक्सोर ने फेरारी, फिएट, क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स, पार्टनरआरई, सीएनएच इंडस्ट्रीयल, द इकोनॉमिस्ट ग्रुप और जुवेंटस फुटबॉल क्लब जैसी वैश्विक कंपनियों में भी निवेश किया है।

यह भी पढ़ें : फार्मा उद्योग में आएगी तेजी ! ICRA ने जताया छह से आठ फीसदी की दर से वृद्धि का अनुमान

माईटीवीएस की देश भर में लगभग 25,000 गैरेजों और अपने स्वयं के 1,100 आउटलेट के जरिये मौजूदगी है। की मोबिलिटी की स्थापना टीवीएस एएसएल ने नवंबर 2020 में की थी। यह देश का पहला ऐसा फुल-स्टैक ओ2ओ (ऑनलाइन-टु-ऑफलाइन) डिजिटल प्लेटफॉर्म होने का दावा करता है, जो माईटीवीएस के कलपुर्जों और सहायक सामान वाले ब्रांड का परिचालन ऑपरेट करता है।

मूल विचार यह था माईटीवीएस के 30 लाख ग्राहक आधार को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान किया जाए और वर्ष 2025 तक इसका विस्तार करके इसे एक करोड़ तक किया जाए।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement