facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अहमदाबाद हवाई हादसे पर बोले टाटा संस प्रमुख- ये मेरे करियर का सबसे दुखद अनुभव, अब वक्त है एकजुट रहने का

Advertisement

एयर इंडिया हादसे के बाद टाटा संस चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कर्मचारियों से की मुलाकात, कहा– संकट की घड़ी में एकजुट रहें और कंपनी को मजबूती से आगे बढ़ाएं।

Last Updated- June 16, 2025 | 10:02 PM IST
N Chandrasekaran
टाटा संस चेयरमैन चंद्रशेखरन | फाइल फोटो

अहमदाबाद में पिछले सप्ताह हुई विमान दुर्घटना के मद्देनजर एयर इंडिया और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुग्राम में कंपनी के मुख्यालय और प्रशिक्षण अकादमी में करीब 700 से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें एकजुटता और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया।

चंद्रशेखरन ने उपस्थित कर्मचारियों से कहा, ‘मुझे लगा कि मुझे यहां आना चाहिए और यथासंभव आप लोगों से मिलना चाहिए।’ इनमें से कई कर्मचारी उस आपातकालीन प्रतिक्रिया दल का हिस्सा थे, जिसे इस त्रासदी के बाद सक्रिय किया गया था। चंद्रा ने आपातकालीन नियंत्रण केंद्र, एकीकृत संचालन नियंत्रण केंद्र और ग्राहक सेवा एवं सहायता केंद्र का भी दौरा किया।

अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटना स्थल के दौरे के बारे में बात करते हुए चंद्रा ने कहा, ‘यह बिल्कुल भी आसान नहीं था। मैंने अपने करियर में कई संकट देखे हैं, लेकिन इस तरह का दुखद अनुभव नहीं हुआ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।’  चंद्रशेखरन ने माना कि कोई भी शब्द या कार्रवाई हादसे में खत्म 241 जिंदगियों को वापस नहीं ला सकती। लेकिन उन्होंने प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘हम इस त्रासदी में किसी को खोने वाले हर व्यक्ति को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं – अभी और हमेशा के लिए।’

उन्होंने कर्मचारियों से इस त्रासदी का उपयोग एयर इंडिया को मजबूत बनाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘अब वादे करने का समय नहीं है। यह कार्रवाई का समय है। अपने रास्ते पर बने रहें। आप जो कुछ भी करते हैं, उसमें अधिक दृढ़ संकल्प रखें।’

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement