facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

NaBFID Q1 Results: कंपनी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 88 फीसदी बढ़ा

Advertisement

NaBFID ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 432 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- July 21, 2023 | 3:13 PM IST
Q1 Results

NaBFID Q1 Results:  सरकारी स्वामित्व वाले नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID ) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 88 फीसदी बढ़कर 360 करोड़ रुपये हो गया।

मुंबई स्थित विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) को एक साल पहले इसी अवधि में 192 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। एनएबीएफआईडी ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 432 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 212 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें : ICICI Securities Q1 Results: ब्रोकरेज हाउस का एक फीसदी कम हुआ नेट प्रॉफिट, कमाए 271 करोड़

डीएफआई का भंडार (पुनर्मूल्यांकन भंडार को छोड़कर और भारत सरकार से प्राप्त अनुदान सहित) पहली तिमाही में बढ़कर 6,921 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 5,360 करोड़ रुपये था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021-22 पेश करते हुए कहा था कि सरकार धन की कमी वाले बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक विकास वित्तीय संस्थान (डीएफआई) स्थापित करेगी। इसके बाद नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (एनएबीएफआईडी) अधिनियम 2021 के जरिए इस डीएफआई का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें : JSW Steel Q1FY24 results: स्टील की दिग्गज कंपनी को हुआ 189 फीसदी मुनाफा, कमाए 2,428 करोड़ रुपये

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement