facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चिकित्सा उपकरण फर्म में नाइक परिवार का निवेश

Advertisement

नाइक का परिवार कार्यालय और अन्य निवेशक कंपनी में 300 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं।

Last Updated- March 14, 2024 | 11:30 PM IST
Naik

देश की सबसे बड़ी निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) को बड़े समूह में बदलने के बाद एएम नाइक, जो अब चेयरमैन एमेरिटस हैं, मैसूरु की चिकित्सा उपकरण फर्म एस3वी वैस्कुलर टेक्नोलॉजिज में निवेश करके उद्यम पूंजीपति बन गए हैं।

नाइक का परिवार कार्यालय और अन्य निवेशक कंपनी में 300 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में यूनिकॉर्न बनना तथा वर्तमान में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबदबे वाले भारतीय न्यूरोवास्कुलर उद्योग में पैठ बनाना है। नाइक के अलावा दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने भी कंपनी में निवेश किया है। कंपनी के मूल्यांकन और या नए निवेशकों की हिस्सेदारी का खुलासा नहीं किया गया है।

नाइक का कहना है कि चिकित्सा उपकरण प्रौद्योगिकी उन्नत चिकित्सा और सटीक इंजीनियरिंग के शीर्ष स्तर पर है तथा यह ब्रेन स्ट्रोक वाले रोगियों के लिए वरदान है और जीवन या मृत्यु में अंतर ला सकती है।

नाइक ने ईमेल पर दिए गए बयान में बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘मेरा निवेश इसलिए है क्योंकि इस प्रौद्योगिकी को न केवल भारतीयों के लिए बल्कि दुनिया भर के स्ट्रोक के हर रोगी की किफायती स्वास्थ्य देखभाल तकनीक तक पहुंच के लिए बढ़ावा दिया जाना चाहिए। मेरा यह भी मानना है कि भारतीय इंजीनियरिंग विश्व का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन करने में सक्षम है।’

आज एक बातचीत में एस3वी वैस्कुलर टेक्नोलॉजिज के प्रवर्तक, निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी बदरी नारायण ने कहा कि स्ट्रोक के इलाज के लिए कंपनी के उत्पादों की कीमत केवल 75,000 रुपये होगी जबकि बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा पांच लाख रुपये का शुल्क लिया जाता है।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement