facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LTIMindtree और LTTS के गैर-कार्यकारी चेयरमैन पद से हटे नाइक

Advertisement

समूह ने एस एन सुब्रमण्यन (वाइस-चेयरमैन) को चेयरमैन बनाए जाने की भी घोषणा की है।

Last Updated- June 26, 2024 | 10:33 PM IST
L&T

लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) समूह के चेयरमैन ए एम नाइक ने आज घोषणा की कि वह आईटी सहायक इकाई फर्मों एलटीआईमाइंडट्री और एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) के गैर-कार्यकारी चेयरमैन एवं बोर्ड सदस्य की जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने इससे इनकार किया कि इन दोनों टेक कंपनियों का कभी भी विलय किया जा सकता है।

समूह ने एस एन सुब्रमण्यन (वाइस-चेयरमैन) को चेयरमैन बनाए जाने की भी घोषणा की है। उनकी नियुक्ति 27 जून, 2024 से प्रभावी होगी। नाइक ने एलटीआईमाइंडट्री और एलटीटीएस की एजीएम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम इंजीनियरिंग पर ध्यान दे रहे हैं। हमारा मानना है कि आईटी सेवाओं और इंजीनियरिंग को मिलाकर हम इंजीनियरिंग क्षेत्र में विशेषज्ञता नहीं ला पाएंगे। हम इन दोनों को अलग-अलग बनाए रखना पसंद करेंगे।’

वर्ष 2022 में, एलटीआई और माइंडट्री के बोर्ड ने दोनों कंपनियों के समेकन की स्वीकृति दी थी। एलटीआईमाइंडट्री राजस्व के आधार पर छठी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी और बाजार पूंजीकरण के आधार पर पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

नाइक ने उन दावों का भी खंडन किया कि एलटीआईमाइंडट्री वरिष्ठ नेतृत्व में बदलाव करने जा रही है। एलऐंडटी समूह में 45,000 श्रमिकों और इंजीनियरों की कमी एलऐंडटी ग्रुप के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन ने कहा है कि समूह को सभी व्यवसायों में 45,000 से ज्यादा श्रमिकों और इंजीनियरों की कमी से जूझना पड़ रहा है।

प्रमुख इंजीनियरिंग, संवर्द्धन एवं निर्माण व्यवसाय को 25-30,000 श्रमिकों के अभाव से जूझना पड़ रहा है, जबकि आईटी और आईटी-आधारित सेवा व्यवसायों को 20,000 इंजीनियरों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

यह पहली बार नहीं है कि जब कंपनी ने श्रम किल्लत से जुड़ी चुनौतियों के बारे में सार्वजनिक तौर पर बताया है। सुब्रमण्यन ने पिछले साल भी कहा था कि 30,000 से ज्यादा मजदूरों को काम पर रखने के बावजूद कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement