facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

घरेलू खपत बढ़ने से Nayara Energy के एक्सपोर्ट में 22% की गिरावट

नायरा एनर्जी गुजरात के वाडिनार में प्रति वर्ष दो करोड़ टन का उत्पदान करने वाली तेल रिफाइनरी और 6,450 से अधिक पेट्रोल पंप का नेटवर्क संचालित करती है।

Last Updated- October 27, 2023 | 2:12 PM IST
Nayara Energy
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा एनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू खपत बढ़ने के कारण 2023 के पहले नौ महीनों में उसके पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, नायरा ने जनवरी-सितंबर 2023 के बीच विमान ईंधन, डीजल और पेट्रोल सहित 45.7 लाख टन पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात किया, जबकि जनवरी-सितंबर 2022 में 58.8 लाख टन का निर्यात किया था।

गिरावट का प्रमुख कारण घरेलू खपत का अधिक होना है। वहीं जनवरी-सितंबर 2023 के बीच नायरा ने यूरोप को पेट्रोल और डीजल की कोई आपूर्ति नहीं की। नायरा एनर्जी गुजरात के वाडिनार में प्रति वर्ष दो करोड़ टन का उत्पदान करने वाली तेल रिफाइनरी और 6,450 से अधिक पेट्रोल पंप का नेटवर्क संचालित करती है।

यह भी पढ़ें : Suzlon को 50.4 मेगावाट विंड प्रोजेक्ट का मिला कॉन्ट्रैक्ट

कंपनी संस्थागत व्यवसाय, अन्य तेल कंपनियों को बिक्री और अपनी खुदरा श्रृंखला के जरिए घरेलू बाजार में सेवाएं दे रही है।

कंपनी के चेयरमैन एवं रिफाइनरी प्रमुख प्रसाद पणिक्कर ने कहा, ‘‘ एक भारतीय कंपनी के तौर पर नायरा भारत में और भारत के लिए है। हम देश की ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’

First Published - October 27, 2023 | 2:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट