facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

BharatPe की नए CEO बने नलिन नेगी

नेगी के पास फिनटेक और बैंकिंग क्षेत्र में 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह 2022 में भारतपे से जुड़े थे।

Last Updated- April 16, 2024 | 11:59 AM IST
Nalin Negi
Nalin Negi ( X)

फिनटेक कंपनी भारतपे ने अपने अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी नलिन नेगी को पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जनवरी 2023 में तत्कालीन सीईओ सुहैल समीर के पद से हटने के बाद नेगी को अंतरिम सीईओ का प्रभार दिया गया था।

भारतपे के निदेशक मंडल के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, ‘‘ हम नलिन नेगी को उनकी नई भूमिका में समर्थन देने के लिए उत्सुक हैं। अंतरिम सीईओ के रूप में उनके जबरदस्त योगदान के लिए आभारी हैं। फिनटेक उद्योग में उनका व्यापक अनुभव तथा उनके नेतृत्व में भारतपे के लिए देखी गई वृद्धि, उन्हें कंपनी का नेतृत्व करने का एक स्वाभाविक विकल्प बनाती है।’’

नेगी के पास फिनटेक और बैंकिंग क्षेत्र में 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह 2022 में भारतपे से जुड़े थे।

नेगी ने कहा, ‘‘ मैं भारतपे में यह नई भूमिका निभाने के लिए उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं…. हम रणनीतिक रूप से निरंतर लाभप्रदता, ऋण देने वाले व्यवसायों को बढ़ाने और नए व्यापारी-केंद्रित उत्पादों को पेश करने पर ध्यान देंगे।’’

First Published - April 16, 2024 | 11:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट