facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में अच्छी मार्केट रिसर्च कंपनियों की कमी: नारायण मूर्ति

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 7:03 PM IST
Narayana Murthy

इन्फोसिस (Infosys) के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने गुरुवार को कहा कि भारत में अच्छी मार्केट रिसर्च कंपनियों की कमी है, जिससे यूनीकॉर्न्स (एक अरब डॉलर से ज्यादा के मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) अवसरों का जरूरत से ज्यादा अनुमान लगा लेते हैं और उससे बड़ा नुकसान होता है।

मूर्ति ने कहा, “भारत में इस स्तर पर इस समय एक कमी यह भी है कि हमारे पास ऐसी कोई कंपनी नहीं है जो क्वालिटी मार्केट रिसर्च में एक्सपर्ट हो।”

उन्होंने कहा कि इससे उद्यमी बाजार अवसरों और निवेश का जरूरत से ज्यादा अनुमान लगाकर यूनीकॉर्न तैयार कर देते हैं। यहां सिम्बायोसिस इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मूर्ति ने कहा कि कंपनियां जरूरत से ज्यादा खर्च कर देती हैं फिर उन्हें नुकसान होता है।

नारायण मूर्ति ने कहा, “वास्तविकता साल के अंत तक सामने आ जाती है। आपका राजस्व नहीं बढ़ता है लेकिन खर्चे बढ़ जाते हैं, जिससे भारी नुकसान होता है।”

विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मूर्ति ने बाजार शोध की जरूरत पर जोर देते हुए यह तथ्य रखा और कहा कि बाजार शोध के अभाव में उन्हें खुद 1970 के दशक में पुणे में ही स्थापित अपनी पहली कंपनी सॉफ्ट्रॉनिक्स को बंद करना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि कंपनियों के लिए सभी से सम्मान अर्जित करना बहुत जरूरी है। अगर वह इसमें सफल होती है तो उसे सभी भागीदारों से सहयोग मिलेगा।

मूर्ति ने कहा, “अगर आपकी छवि अच्छी है तो सरकार सम्मान देगी और आपके साथ कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा और आपको कोई गलत काम नहीं करना पड़ेगा।”

उन्होंने स्वीकार किया कि इन्फोसिस के शीर्ष नेतृत्व में बाहर से सही उम्मीदवार को नियुक्त करने में वह सफल नहीं रहे थे। किसी शीर्ष नेतृत्व वाले पद पर नियुक्ति से पहले उम्मीदवार में दो महत्वपूर्ण तथ्यों- योग्यता और मूल्य पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement