facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Srei Insolvency: NARCL ने श्रेई ग्रप की दो कंपनियों के लिए 5,555 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई

Advertisement

NARCL ने SREI के लिए 5,555 करोड़ रुपये और कैपिटल मार्किट कंपनी Authum ने 5,526 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

Last Updated- January 04, 2023 | 3:21 PM IST
auction

नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) ने श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस और श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस इन दो फाइनेंशियल कंपनियों के लिए नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाई है।

इन कंपनियों के लिए मंगलवार को शुरू हुई नीलामी में 5,555 करोड़ रुपये के नेट प्रेजेंट वैल्यू (NPV) के साथ NARCLकी बोली सबसे बड़ी थी। नीलामी के अंतिम चरण में केवल दो कंपनियां बची थी। इसमें से NARCL ने 5,555 करोड़ रुपये और कैपिटल मार्किट कंपनी Authum ने 5,526 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि NARCL की बोली में 3,000 करोड़ रुपये की अग्रिम नकदी (upfront cash) और 6,000 करोड़ रुपये के वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय बांड जारी करना शामिल है।

इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर हुई नीलामी में Varde Partners and Arena consortium, NARCL और Authum Investment and Infrastructure मैदान में थे। उन्होंने बताया कि नीलामी में पांच दौर शामिल थे, इसलिए लेनदारों की समिति (CoC) की बैठक आधी रात के बाद करीब एक बजे तक चली।

आवेदकों (applicants) की तरफ से पेश समाधान योजनाओं में अग्रिम नकद भुगतान और डिबेंचर जैसे माध्यमों से स्थगित भुगतान शामिल हैं। बकाया चुकाने की समय सीमा तीन से सात साल के बीच है।

सूत्रों के अनुसार, अब कर्जदाता अंतिम समाधान योजना और उसमें शर्तों पर गौर करेंगे। COC की अगली बैठक 7 जनवरी, 2023 को होने की संभावना है। NARCL ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सरकार समर्थित गारंटी की पेशकश नहीं कर पाएगा।

बता दें, RBI ने अक्टूबर 2021 को संचालन संबंधी चिंताओं और भुगतान में चूक के कारण दिवालिया कार्यवाही के लिए Srei Infrastructure Finance और Srei Equipment Finance के बोर्डों को भंग कर दिया।

केंद्रीय बैंक ने उपरोक्त कंपनियों के प्रशासक के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक रजनीश शर्मा को भी नियुक्त किया था।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement