facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nasscom ने अनंत माहेश्वरी को नया चेयरपर्सन नियुक्त किया

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 11:47 PM IST
Ananth Maheshwari
Twitter

उद्योग के संगठन नैशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर ऐंड सर्विसेज कंपनीज (Nasscom) ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (Microsoft India) के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी (Anant Maheshwari) को वर्ष 2023-24 के लिए अपना नया चेयरपर्सन नियुक्त करने की आज घोषणा की।

माहेश्वरी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के अध्यक्ष (कारोबार और प्रौद्योगिकी सेवा) कृष्णन रामानुजम (Krishnan Ramanujam) का स्थान लेंगे, जिन्होंने वर्ष 2022-23 में अध्यक्ष के रूप में सेवा की। इससे पहले माहेश्वरी व्यापारिक संगठन के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Nasscom ने कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (MD) राजेश नांबियार को वर्ष 2023-24 के लिए अपना वाइस चेयरपर्सन नियुक्त करने की भी घोषणा की है।

Also Read: ई-कॉमर्स कंपनियों को करना होगा ONDC के नियमों का पालन, वरना लग सकता है जुर्माना

नए नेतृत्व की प्रमुख प्राथमिकताएं भारत के घरेलू क्षेत्र के प्रभाव और नवाचार को अधिकतम करना होगी ताकि मजबूत वृद्धि, डिजिटलीकरण की अगुआई वाले उत्पादन के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन पर ध्यान देते हुए घरेलू बाजार के राजस्व को बढ़ावा दिया जा सके तथा गहन तकनीक अपनाने और अंतिम छोर तक उसके प्रभाव में तेजी लाई जा सके।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 7:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement