facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नैसकॉम ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच IT कंपनियों को साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी किया

Advertisement

भू-राजनीतिक अनिश्चितता के दौर में अक्सर योजनाबद्ध साइबर खतरों, गलत सूचना वाले अभियानों और बुनियादी ढांचे को लक्ष्य बनाने में इजाफा देखा जाता है

Last Updated- March 09, 2026 | 11:56 PM IST
cyber fraud

पश्चिम एशिया में युद्ध दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही आईटी उद्योग के संगठन नैसकॉम ने अपनी सदस्यों को आगाह किया है। उसने कंपनियों को मौजूदा लड़ाई की वजह से खाड़ी में बढ़ते साइबर सुरक्षा खतरों को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। नैसकॉम ने कंपनियों को अपनी तैयारी और सुरक्षा ढांचा भी मजबूत करने की भी सलाह दी है।

इन उपायों में क्रेडेंशियल रीसेट और पैचिंग में तेजी, जीरो ट्रस्ट तथा मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू करना, आपूर्ति श्रृंखला की जांच, डीडीओएस सर्ज के लिए तैयारी, ऑफलाइन बैकअप और गलत सूचना के संबंध में जागरूकता शामिल है।

बयान में कहा गया, ‘भू-राजनीतिक अनिश्चितता के दौर में अक्सर योजनाबद्ध साइबर खतरों, गलत सूचना वाले अभियानों और बुनियादी ढांचे को लक्ष्य बनाने में इजाफा देखा जाता है। इसलिए संगठनों को साइबर सुरक्षा की अपनी स्थिति मजबूत करने की सलाह दी जाती है।’

क्रेडेंशियल की रीसेटिंग और पैचिंग में तेजी के लिए नैसकॉम ने संगठन-व्यापी क्रेडेंशियल में फेरबदल और महत्त्वपूर्ण सीवीई के लिए पैच लागू करने की सलाह दी है। नैसकॉम का यह भी परामर्श है कि जीरो ट्रस्ट सुरक्षा के मामले में कंपनियों को सभी बाहरी एक्सेस वाले पाथ – जैसे वीपीएन, क्लाउड एडमिन पर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू करना चाहिए तथा टोकन-चोरी और ‘एडवर्सरी-इन-द-मिडिल अटैक’ का मुकाबला करने के लिए कंडीशनल एक्सेस नियंत्रण लागू करना चाहिए।

इसी तरह आपूर्ति श्रृंखला की पूरी तरह से जांच महत्त्वपूर्ण है क्योंकि जौखिम वाला कोई भी वेंडर पूरे क्षेत्र में व्यवधान पैदा कर सकता है। युद्ध जैसी स्थिति या सरकारी अलर्ट के संबंध में गलत सूचना फैलाने के बारे में भी बताया गया, जो अक्सर लोगों को किसी लिंक पर क्लिक करने और हैकर को सिस्टम में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान कर देता है। इस मामले पर टिप्पणी के अनुरोध का किसी भी आईटी सेवा कंपनी ने जवाब नहीं दिया।

साइबर सुरक्षा क्षेत्र की कंपनी सोफोस ने पिछले सप्ताह इस क्षेत्र में जोखिम के बढ़ते माहौल की चेतावनी दी थी। साइबर सुरक्षा फर्म जेडस्केलर के मुख्य कार्य अधिकारी अमित चौधरी ने पिछले महीने कहा था कि आधुनिक युद्ध शायद एक भी गोली चलाए बिना जीता या हारा जा सकता है क्योंकि अगर कोई देश किसी अन्य देश के महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को पंगु बना देता है, तो यह अनिवार्य रूप से अराजकता पैदा कर देगा।

Advertisement
First Published - March 9, 2026 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement