facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेचर बास्केट लक्जरी फूड रिटेल में उतरी, मुंबई में पहला स्टोर खोलेगी

Advertisement

यह स्टोर हैरॉड्स फूड हॉल की तर्ज पर तैयार किया गया है।

Last Updated- November 24, 2023 | 11:02 PM IST
Nature Basket

शार्कुटरी से लेकर चीज़ रूम तक, जापानी सफेद स्ट्रॉबेरी से लेकर हॉलैंड के सी एस्पैरागस बेचने वाली आरपी संजीव गोयनका समूह की नेचर बास्केट अब लक्जरी फूड रिटेल कारोबार में उतर रही है।

दुनिया भर में प्रसिद्ध लंदन के हैरॉड्स फूड हॉल की तर्ज पर शानदार अनुभव प्रदान करने वाले बड़े आकार के कॉन्सेप्ट स्टोर के साथ कंपनी इस क्षेत्र में दस्तक देगी।

गोयनका कर पहला ऐसा स्टोर 12,500 वर्ग फुट में फैला है और शनिवार को मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम मॉल में खुलेगा। स्पेंसर रिटेल के चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा कि नेचर बास्केट मूल रूप से स्वादिष्ट भोजन पसंद करने वालों के लिए खुदरा बिक्री का प्रीमियम क्षेत्र है। उन्होंने कहा, ‘अब हम लक्जरी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं जो अनुभव पर भारी पड़ेगा।’

नेचर बास्केट स्पेंसर रिटेल की सहायक कंपनी है। उन्होंने कहा, ‘इसे हैरॉड्स फूड हॉल की तर्ज पर तैयार किया गया है और यह फिर से यह दिखाएगा कि स्वादिष्ट भोजन की खुदरा बिक्री का न केवल भारत में बल्कि एशिया में भी क्या महत्त्व है।’

नेचर बास्केट आर्टिसन पैंट्री ब्रांड के तहत कॉन्सेप्ट स्टोर का क्षेत्रफल 7 हजार से 12,500 वर्ग फीट होगा, जो नेचर बास्केट के 2,000 से 2,500 वर्गफीट में फैले स्टोर के मुकाबले काफी बड़ा होगा। गोयनका ने कहा कि नेचर बास्केट प्रीमियम श्रेणी का होगा और नेचर बास्केट आर्टिसन पैंट्री लक्जरी श्रेणी का होगा।

इसका अर्थ हुआ कि आर्टिसन पैंट्री में ट्रफल से लेकर नट बार, स्पाइस सूक, चॉकलेट फैक्टरी, चीज़ रूम, लाइव हनी काउंटर, कैवियार बार, विदेशी ताजा मीट, आदि की एक विस्तृत श्रृंखला होगी।

गोयनका ने कहा, ‘हम अपनी तरह की पहली साल्ट बार भी पेश कर रहे हैं जिसमें 20 से अधिक प्रकार के नमक होंगे और हम नमक के बड़े स्लैब बेचेंगे जिन पर आप वास्तव में खाना पका सकते हैं।’

उनका वादा है कि किसानों का बाजारअलग होगा, जिसमें भारत के सुदूर इलाकों सहित दुनिया के सभी हिस्सों से विदेशी फलों और सब्जियां भेजी जाएंगी।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement