facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीमेंट उत्पादन बढ़ाने के लिए ₹2,160 करोड़ का निवेश करेगा नवीन जिंदल समूह

Advertisement

कंपनी ने ओडिशा के अंगुल में सालाना 15 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई चालू करने का आज ऐलान किया तथा आगे विस्तार का आधार तैयार किया।

Last Updated- October 22, 2024 | 10:26 PM IST
पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल भाजपा में शामिल , Former Congress MP and industrialist Naveen Jindal joins BJP

नवीन जिंदल समूह की कंपनी जिंदल पैंथर सीमेंट (जेपीसी) ने सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाकर सालाना 70 लाख टन करने के लिए 2,160 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। कंपनी ने ओडिशा के अंगुल में सालाना 15 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई चालू करने का आज ऐलान किया तथा आगे विस्तार का आधार तैयार किया।

इस इकाई में जिंदल स्टील ऐंड पावर के अंगुल के एकीकृत इस्पात संयंत्र के करीब 10 लाख टन प्रति वर्ष ब्लास्ट फर्नेस स्लैग का उपयोग किया जाएगा। स्लैग इस्पात निर्माण प्रक्रिया का उप-उत्पाद और सीमेंट निर्माण में इस्तेमाल कच्चा माल होता है। अभी तक समूह के पास छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ऐंड पावर संयंत्र में 10 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली सीमेंट इकाई थी। यह सीमेंट जिंदल पैंथर ब्रांड के तहत बेचा जाता है।

कंपनी ने कहा कि अंगुल और रायगढ़ में 70 लाख टन तक के इस विस्तार से सीमेंट उद्योग में समूह की मौजूदगी मजबूत होगी। इससे इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए टिकाऊ निर्माण सामग्री उपलब्ध होगी।

जेपीसी के मुख्य कार्य अधिकारी रोहित वोरा ने बयान में कहा, ‘अंगुल में हमारी ‘ग्राइंडिंग’(सीमेंट पीसने की) इकाई का चालू होना टिकाऊ भविष्य की दिशा में हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण कदम है। हम अपनी हरित सीमेंट प्रतिबद्धताओं के साथ मध्य तथा पूर्वी भारत की बढ़ती मांग को पूरा करना चाहते हैं।’

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement