facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Navi Finserv ने JP Morgan के साथ 3.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर का प्रतिभूतिकरण सौदा किया पूरा

Advertisement

Navi Finserv ने कहा कि कंपनी इस धन का इस्तेमाल अपने डिजिटल व्यक्तिगत ऋण कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए करेगा।

Last Updated- July 30, 2024 | 11:46 AM IST
JP Morgan
Representative Image

नवी फिनसर्व ने जे पी मॉर्गन के साथ 3.8 करोड़ अमरीकी डॉलर (करीब 315 करोड़ रुपये) का व्यक्तिगत ऋण प्रतिभूतिकरण सौदा पूरा कर लिया है। सचिन बंसल द्वारा संचालित एनबीएफसी कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘पास-थ्रू सर्टिफिकेट’ (पीटीसी) के रूप में संरचित लेनदेन को असुरक्षित व्यक्तिगत ऋणों के एक समूह द्वारा समर्थित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत तथा सेवा नवी फिनसर्व द्वारा की जाएगी।

नवी फिनसर्व, सचिन बंसल द्वारा संचालित एक गैर-बैंक वित्तीय संस्थान (एनबीएफसी) है। ‘पास थ्रू सर्टिफिकेट’ एक ऐसा सर्टिफिकेट है जो निवेशक को कुछ निश्चित बंधक-समर्थित प्रतिभूतियों के बदले दिया जाता है जो जारीकर्ता के पास होती हैं।

बयान में कहा गया, यह भारत में फिनटेक क्षेत्र में जे पी मॉर्गन का पहला ‘पास-थ्रू सर्टिफिकेट’ लेनदेन है। साथ ही यह भारत में पहला असुरक्षित व्यक्तिगत ऋण समर्थित पीटीसी लेनदेन है।

नवी फिनसर्व ने कहा कि कंपनी इस धन का इस्तेमाल अपने डिजिटल व्यक्तिगत ऋण कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए करेगा। भारत में डिजिटल ऋण देने में तेजी आ रही है और यह समग्र भारतीय फिनटेक बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 11:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement