facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन अप्रैल 2025 में, मई से घरेलू उड़ानें शुरू

Advertisement

बंसल ने कहा, 'अगले साल 17 अप्रैल को उद्घाटन होने के बाद हमें सुरक्षा और हवाई अड्डे की अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के लिए करीब चार हफ्ते लगेंगे।

Last Updated- December 29, 2024 | 10:43 PM IST
Navi Mumbai airport to be inaugurated in April 2025, domestic flights to start from May नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन अप्रैल 2025 में, मई से घरेलू उड़ानें शुरू

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनमायल) का उद्घाटन अगले साल अप्रैल में होगा और उसके एक महीने बाद मई से वहां वाणिज्यिक संचालन शुरू किया जाएगा। यह जानकारी आज अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के एक अधिकारी ने दी। कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी अरुण बंसल ने कहा, ‘निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय परिचालन अगले साल जुलाई में शुरू किया जाएगा।’

बंसल ने कहा, ‘अगले साल 17 अप्रैल को उद्घाटन होने के बाद हमें सुरक्षा और हवाई अड्डे की अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के लिए करीब चार हफ्ते लगेंगे। इसलिए हम घरेलू परिचालन के लिए मई के दूसरे पखवाड़े की उम्मीद कर रहे हैं।’

एनमायल पर रविवार को एक वाणिज्यिक विमान के उतरने के बाद बंसल ने संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं। इस निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर पहली बार कोई यात्री विमान उतरा था। इंडिगो का ए320 6ई 9165 विमान दोपहर 1.32 बजे नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा। हालांकि, उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। विमान ने दोपहर करीब 12.30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) से उड़ान भरी थी।

बंसल ने कहा, ‘आज पहली बार विमान उतरा। अब हमें डीजीसीए से औपचारिक एरोड्रम लाइसेंस से लेना होगा।’

Advertisement
First Published - December 29, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement