facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nayara Energy का तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 2 फीसदी बढ़ा, रेवेन्यू गिरा

Advertisement
Last Updated- February 12, 2023 | 2:50 PM IST
Retail tech firm Ace Turtle raises Rs 293 crore

भारत की दूसरी बड़ी निजी तेल शोधन और ईंधन विपणन कंपनी नायरा एनर्जी के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। करीब एक महीने तक रखरखाव संबंधी बंदी रहने और अप्रत्याशित लाभ कर से उसके मार्जिन पर असर पड़ा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को सूचना दी है कि अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 869.8 करोड़ रुपये रहा है जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 850.3 करोड़ रुपये था।

कंपनी का परिचालन राजस्व बीती तिमाही में घटकर 24,757.7 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 32,412.9 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुताबिक, उसके राजस्व में गिरावट की मुख्य वजह यह रही कि गुजरात के वाडिनार स्थित रिफाइनरी को नवंबर में करीब एक महीने तक रखरखाव संबंधी गतिविधियों के लिए बंद रखा गया था।

करीब चार लाख बैरल प्रतिदिन की क्षमता वाली इस रिफाइनरी के एक महीने तक बंद होने से इसके कारोबार पर असर पड़ा। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में नायरा एनर्जी ने एक लाख करोड़ रुपये के कारोबार पर 6,226.9 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया।

एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 1.19 लाख करोड़ रुपये के कारोबार पर 1,029.9 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। नायरा एनर्जी देश भर में 6,497 पेट्रोल पंप भी संचालित करती है जो देशभर में मौजूद कुल पेट्रोप पंप का 7.5 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - February 12, 2023 | 2:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement