facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नजारा टेक्नोलॉजिज ने जुटाई 855 करोड़ रुपये की रकम

Advertisement

एसबीआई इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड और अन्य प्रमुख निवेशकों ने किया निवेश; गेमिंग क्षेत्र में अधिग्रहण के जरिये विस्तार की योजना

Last Updated- November 28, 2024 | 10:45 PM IST
Nazara Technologies

गेमिंग क्षेत्र की प्रमुख सूचीबद्ध कंपनी नजारा टेक्नोलॉजिज ने तरजीही निर्गम के जरिये 855 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें एसबीआई इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड, जूनोमोनेटा फिनसोल और थिंक इंडिया ऑपर्च्युनिटीज मास्टर फंड एलपी ने भी हिस्सा लिया।

27 नवंबर को नियामकीय सूचना में नजारा के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 954.27 रुपये के निर्गम मूल्य पर 89,59,728 शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी है। सितंबर में कंपनी ने रणनीतिक अधिग्रहण को बढ़ावा देने और कारोबार विस्तार के लिए 900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का ऐलान किया था।

एसबीआई इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड एसबीआई म्युचुअल फंड की योजना है। उसने 220 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि प्लूटस वेल्थ की सहयोगी कंपनी जूनोमोनेटा फिनसोल ने 150 करोड़ रुपये की गारंटी दी। इस बीच थिंक इंडिया ऑपर्च्युनिटीज मास्टर फंड एलपी ने गेमिंग कंपनी में 150 करोड़ रुपये का निवेश किया।

अन्य प्रमुख निवेशकों जैसे कैरेटलेन के सह-संस्थापक मिथुन सचेती और उनके भाई सिद्धार्थ सचेती ने 75-75 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह इस साल नजारा द्वारा जुटाई गई दूसरी सबसे बड़ी रकम है। इससे पहले कंपनी ने निखिल कामत, एसबीआई म्युचुअल फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड जैसे प्रमुख निवेशकों से 760 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी हाल ही में विस्तार की होड़ में लगी है क्योंकि वह अधिग्रहण के जरिये विस्तार कर रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश करना चाहती है। नजारा ने इस साल सितंबर में पोकरबाजी की मूल कंपनी मूनशाइन टेक्नोलॉजी में 982 करोड़ रुपये में 47.7 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। यह घरेलू गेमिंग क्षेत्र में सबसे बड़े विलय और अधिग्रहण (एमऐंडए) सौदों में से एक था।

उसने ब्रिटेन की गेमिंग स्टूडियो फ्यूजबॉक्स गेम्स का भी 288 करोड़ रुपये के नकद सौदे में अ​धिग्रहण किया है और स्पोर्टकीडा की मूल कंपनी एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर विचार कर रही है।

इस महीने की शुरुआत में नजारा ने वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के दौरान 33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था जिसमें एक साल पहले की अव​धि के 24.18 करोड़ रुपये के तुलना में गिरावट आई। तिमाही आधार पर लाभ पिछली तिमाही के 23.62 करोड़ रुपये के मुकाबले 31 प्रतिशत घट गया।

Advertisement
First Published - November 28, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement