facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पोकरबाजी की मूल कंपनी में Nazara करेगी 982 करोड़ रुपये का निवेश, खरीदेगी 47.7 प्रतिशत हिस्सेदारी

Advertisement

नजारा ने एक बयान में कहा, "वह मूनशाइन टेक्नोलॉजी में 982 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो भारत के अग्रणी ऑनलाइन पोकर गेमिंग मंच पोकरबाजी की मालिक है।"

Last Updated- September 13, 2024 | 12:19 PM IST
Nazara
Representative image

ईस्पोर्ट्स कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज रियल मनी गेमिंग मंच पोकरबाजी की मूल कंपनी मूनशाइन टेक्नोलॉजी में 982 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। नजारा ने शुक्रवार को बयान में कहा कि वह सौदे के तहत मूनशाइन टेक्नोलॉजी में 831.51 करोड़ रुपये में 47.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

इसमें 592.26 करोड़ रुपये का नकद लेनदेन और 239.25 करोड़ रुपये मूल्य की शेयर अदला-बदली व्यवस्था शामिल हैं। इस व्यवस्था के साथ, बाजी गेम्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक नवकिरण सिंह सहित चुनिंदा निवेशकों और प्रबंधन कर्मियों को नजारा टेक्नोलॉजीज में 3.17 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।

इसके अलावा, नाज़ारा 100 प्रतिशत अनिवार्य परिवर्तनीय की सदस्यता के लिए 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसे समझौते के तहत भविष्य में इक्विटी में बदला जा सकता है।

नजारा ने एक बयान में कहा, “वह मूनशाइन टेक्नोलॉजी में 982 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो भारत के अग्रणी ऑनलाइन पोकर गेमिंग मंच पोकरबाजी की मालिक है।”

मूनशाइन के पास फैंटेसी गेमिंग मंच स्पोर्ट्सबाजी का भी स्वामित्व है, जो कंपनी की आय में लगभग 12 प्रतिशत का योगदान देता है, जबकि 85 प्रतिशत से अधिक पोकरबाजी से आता है।

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 12:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement