facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

NCL को मिला 2.64 रुपये प्रति यूनिट की दर से राजस्थान में बिजली का कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement

एनएलसी इंडिया के पास वर्तमान में 1,431.06 मेगावाट की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) क्षमता है, जबकि 2,110 मेगावाट की आरई परियोजना पाइपलाइन में है।

Last Updated- October 09, 2023 | 12:14 PM IST
NLC

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) राजस्थान को 2.64 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली की आपूर्ति के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है। एनएलसीआईएल कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न कंपनी है।

एनएलसीआईएल ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी कुल 810 मेगावाट क्षमता के लिए 2.64 रुपये प्रति यूनिट की दर के साथ सफल बोलीदाता रही है।’’

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरआरवीयूएनएल) ने इस बारे में उसे आशय पत्र (एलओआई) जारी किया है। कंपनी ने राजस्थान के बीकानेर में 2,000 मेगावाट के पुगल सोलर पार्क में स्थापित होने वाली 810 मेगावाट की ग्रिड से जुड़ी सौर फोटोवोल्टिक बिजली परियोजनाओं से बिजली की खरीद के लिए आरआरवीयूएनएल द्वारा जारी निविदा में भाग लिया था। एनएलसी इंडिया के पास वर्तमान में 1,431.06 मेगावाट की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) क्षमता है, जबकि 2,110 मेगावाट की आरई परियोजना पाइपलाइन में है।

यह भी पढ़ें : India’s Power Consumption: 2023-24 की पहली छमाही में बिजली खपत 8% बढ़कर 847 अरब यूनिट

कंपनी का अपनी कॉरपोरेट योजना-2030 के तहत 6,031 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने का प्रस्ताव है। इस परियोजना से कॉर्बन उत्सर्जन में 46,628.56 टन की कमी आएगी। परियोजना के जीवनकाल में कुल बिजली उत्पादन 4,817 करोड़ यूनिट रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 12:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement